फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP elections 2022: Neha tiwari said chose path of politics to get justice for Khushi

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी का बयान, खुशी को इंसाफ दिलाने के लिए चुना सियासत का रास्ता

Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 12:24 AM IST
सार

नेहा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के बाद बताया कि सियासत में आने के लिए खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया है। राजनीति का ककहरा भी न जानने वाली नेहा कहती हैं कि बहन को इंसाफ दिलाने के लिए सबकुछ सीखूंगी।

विज्ञापन
UP elections 2022: Neha tiwari said chose path of politics to get justice for Khushi
कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुशी हमारे परिवार में सबसे छोटी थी। हम सबने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी खुशियों को ऐसी नजर लगेगी और जिंदगी ही नरक हो जाएगी। कुछ समय पहले जेल में उससे मुलाकात हुई थी। वह तब बीमार थी और अब भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

 

उसके हालात के बारे में सोचकर ही मेरा खून खौल उठता है। बिना गुनाह किए वह सजा भुगत रही है। अब मौका मिला है तो उसे न्याय दिलाने की हसरत लेकर सियासत में आई हूं। नेहा बिकरू कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की नवविवाहिता खुशी की बड़ी बहन हैं।

विज्ञापन


नेहा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के बाद बताया कि सियासत में आने के लिए खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया है। कांग्रेस से काफी उम्मीद दिखी, इसलिए इस पार्टी के साथ आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनीति का ककहरा भी न जानने वाली नेहा कहती हैं कि बहन को इंसाफ दिलाने के लिए सबकुछ सीखूंगी। यह कहते हुए उनकी आंखें डबडबा आईं। वह बोलीं, पिछला डेढ़ साल परिवार के लिए मानसिक यातनाओं से भरा रहा। अब उम्मीद जगी है।

 

नेहा ने बताया कि शादी के तीन साल बाद ही उनके पति की हादसे में मौत हो गई थी। उनके एक बेटा और बेटी है। ससुराल यशोदानगर में है। जीत-हार पर बोलीं कि सब जानते हैं खुशी निर्दोष हैं, वही आगे मेरा साथ देंगे।


अमर के एनकाउंटर नहीं, खुशी की हालत पर अफसोस
खुशी की मां गायत्री तिवारी ने कहा, जिसको वोट दिया, उसी ने हमारी हालत बद से बदतर कर दी। मेरी बेटी को जबरिया फंसाया गया है। हमें अमर दुबे के एनकाउंटर पर नहीं, खुशी की हालत पर अफसोस है।

 

गायत्री कहती हैं कि पहले बंदूक के बल पर बेटी से शादी कराई गई। उसके बाद यह कांड हो गया। जब से जेल गई है, उसकी हालत खराब होती जा रही है। उसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed