फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election vote counting during terror activities dacoit goppa

यहां मतगणना पर मंडराया आतंक का साया, डाकू गोप्पा की गतिविधि फिर हुई तेज

Sat, 11 Mar 2017 06:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 06:24 AM IST
सार

-चौथ न मिलने पर डाकू गोप्पा ने बंद कराया सरकारी निर्माण
- अज्ञात बदमाशोें ने भिटरिया में धावा बोल चौकीदार को धुना
- अगरहुंडा सब स्टेशन का काम रुका, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
up election vote counting during terror activities dacoit goppa
डेमो पिक

विस्तार

11 मार्च को सूबे में वोटों की गिनती शुरू होगी लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां कई साल से डाकूओं का जबरदस्त आतंक है। ऐसे में यहां आंतक के साये तले वोटों की गिनती हो पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। यह इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि यहां पर डाकू सरकार के प्रत्येक काम में अड़चन बनते रहे हैं। शुक्रवार को भी यहा डाकुओं ने एक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के सरैंया क्षेत्र के अगरहुंडा गांव के पास डाकू गोप्पा ने बेखौफ सरकारी निर्माण कार्य रुकवा दिया है। डाकू गोप्पा ने सुपरवाइजर को धमकी दी है कि बिना चौथ( वसूली के पैसे) दिए काम शुरू किया तो जान से हाथ धो बैठेगा। 
विज्ञापन


50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा के आतंक के साये तले साइट पर मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया है। बता दें मऊ के भिटरिया गांव में करोड़ों की लागत से विद्युत सब स्टेशन बन रहा है। निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन में चौकीदार को एक दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह हमला भी बदमाशों ने ही किया है। अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डकैतों ने सरकारी निर्माण कार्य में चौथ वसूली के लिए अब विद्युत सब स्टेशन को चुना है। गुरुवार की शाम को अगरहुंडा के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगी आरईडब्ल्यू कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कई अलग-अलग नंबरों से उसके फोन पर डाकू गोप्पा ने रंगदारी मांगी है। धमकी दी है कि बिना कमीशन दिए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया गया तो वह मजदूरों को मौत के घाट उतार देगा।

जिससे भयभीत सुपरवाइजर ने अपने उच्चाधिकारियों को फोन से अवगत कराया है। जिसकी जानकारी डीएम व एसपी को भी दी गई है। एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिया है लेकिन भयभीत मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। इस मामले में विद्युत प्रेषण खंड बांदा के अधिशासी अभियंता उमेश वर्मा ने बताया कि होली पर मजदूरों के जाने के कारण काम बंद किया गया है। उन्होंने स्वीकारा कि डाकुओं ने चौथ की मांग कर धमकी दी है। 


इसके अलावा मऊ थाना क्षेत्र के भिटरिया गांव में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन पर गुरुवार की रात को दर्जन अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद चौकीदार तेजभान को पीटकर बदमाशों ने ठेकेदार से चौथ पहुंचाने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन बदमाश भाग चुके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह निर्माणस्थल पर चौकीदारों की तैनाती को लेकर आपसी विवाद है। जांच के बाद पांच लोगों को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed