{"_id":"58c2ddc14f1c1bda32dc5353","slug":"up-election-vote-counting-during-terror-activities-dacoit-goppa","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मतगणना पर मंडराया आतंक का साया, डाकू गोप्पा की गतिविधि फिर हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मतगणना पर मंडराया आतंक का साया, डाकू गोप्पा की गतिविधि फिर हुई तेज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Mar 2017 06:24 AM IST
सार
-चौथ न मिलने पर डाकू गोप्पा ने बंद कराया सरकारी निर्माण
- अज्ञात बदमाशोें ने भिटरिया में धावा बोल चौकीदार को धुना
- अगरहुंडा सब स्टेशन का काम रुका, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11 मार्च को सूबे में वोटों की गिनती शुरू होगी लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां कई साल से डाकूओं का जबरदस्त आतंक है। ऐसे में यहां आंतक के साये तले वोटों की गिनती हो पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। यह इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि यहां पर डाकू सरकार के प्रत्येक काम में अड़चन बनते रहे हैं। शुक्रवार को भी यहा डाकुओं ने एक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है।
चित्रकूट जिले के सरैंया क्षेत्र के अगरहुंडा गांव के पास डाकू गोप्पा ने बेखौफ सरकारी निर्माण कार्य रुकवा दिया है। डाकू गोप्पा ने सुपरवाइजर को धमकी दी है कि बिना चौथ( वसूली के पैसे) दिए काम शुरू किया तो जान से हाथ धो बैठेगा।
50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा के आतंक के साये तले साइट पर मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया है। बता दें मऊ के भिटरिया गांव में करोड़ों की लागत से विद्युत सब स्टेशन बन रहा है। निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन में चौकीदार को एक दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह हमला भी बदमाशों ने ही किया है। अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डकैतों ने सरकारी निर्माण कार्य में चौथ वसूली के लिए अब विद्युत सब स्टेशन को चुना है। गुरुवार की शाम को अगरहुंडा के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगी आरईडब्ल्यू कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कई अलग-अलग नंबरों से उसके फोन पर डाकू गोप्पा ने रंगदारी मांगी है। धमकी दी है कि बिना कमीशन दिए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया गया तो वह मजदूरों को मौत के घाट उतार देगा।
जिससे भयभीत सुपरवाइजर ने अपने उच्चाधिकारियों को फोन से अवगत कराया है। जिसकी जानकारी डीएम व एसपी को भी दी गई है। एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिया है लेकिन भयभीत मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। इस मामले में विद्युत प्रेषण खंड बांदा के अधिशासी अभियंता उमेश वर्मा ने बताया कि होली पर मजदूरों के जाने के कारण काम बंद किया गया है। उन्होंने स्वीकारा कि डाकुओं ने चौथ की मांग कर धमकी दी है।
इसके अलावा मऊ थाना क्षेत्र के भिटरिया गांव में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन पर गुरुवार की रात को दर्जन अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद चौकीदार तेजभान को पीटकर बदमाशों ने ठेकेदार से चौथ पहुंचाने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन बदमाश भाग चुके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह निर्माणस्थल पर चौकीदारों की तैनाती को लेकर आपसी विवाद है। जांच के बाद पांच लोगों को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।