फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP Election Result 2022: Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi, bansa, chitrakoot, mahoba, jalaun, hamirpur

UP Election Result: बुंदेलखंड में 19 में से 16 सीटों पर लहराया भगवा, चित्रकूट से राज्यमंत्री हारे

Thu, 10 Mar 2022 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Mar 2022 08:43 PM IST
सार

बांदा और चित्रकूट में एक-एक सीट भाजपा के हाथ से निकली है। खास बात है कि प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय धर्मनगरी चित्रकूट की कर्वी विधानसभा सीट से हार गए हैं।

विज्ञापन
UP Election Result 2022: Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi, bansa, chitrakoot, mahoba, jalaun, hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बार फिर बुंदेलियों पर भगवा रंग सिर चढ़कर बोला। यहां अन्य दलों पर भाजपा भारी पड़ी, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा का ग्राफ गिरा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी 13 सीटें भगवामय हुई थीं, जबकि अबकी बार भाजपा को तीन सीटें गंवानी पड़ी हैं।
विज्ञापन


तमाम कोशिशों के बाद भी बसपा और कांग्रेस को बुंदेलियों ने पूरी तरह से नकार दिया। इन दोनों दलों का क्षेत्र में खाता भी नहीं खुल पाया। बांदा, चित्रकूट और में एक-एक सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। खास बात है कि प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय धर्मनगरी चित्रकूट की कर्वी विधानसभा सीट से हार गए हैं।
विज्ञापन


उन्हें सपा के युवा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने 20 हजार से अधिक मतों से हराया। बांदा में बबेरू सीट पर कांटे की टक्कर के बाद सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने भाजपा के अजय पटेल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन की कालपी सीट में भी भाजपा-सपा में कांटे टक्कर रही, लेकिन नतीजा सपा के विनय चतुर्वेदी के पक्ष में आया। पाठा क्षेत्र के मानिकपुर (चित्रकूट) में भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी सपा पर भारी पड़े। यहां से पूर्व विधायक और दस्यु सरगना रहे ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल सपा प्रत्याशी थे।

वीर भूमि महोबा की दोनों सीटों पर कमल खिला। हमीरपुर में भी दोनों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया। यहां अन्य दलों का सूपड़ा साफ हो गया है। इसी तरह ललितपुर की दो और झांसी की चारों सीटों पर कमल खिला है। 

वर्ष 2017 में बुंदेलखंड में ये थी तस्वीर
सीट       प्रत्याशी                दल     वोट

बांदा      प्रकाश द्विवेदी         भाजपा    83169
बबेरू     चंद्रपाल कुशवाहा     भाजपा    76187
नरैनी      राजकरन कबीर       भाजपा    92412
तिंदवारी   बृजेश प्रजापति        भाजपा      82197
चित्रकूट    चंद्रिका उपाध्याय      भाजपा     90366
मानिकपुर  आरके पटेल         भाजपा      84988
महोबा      राकेश गोस्वामी       भाजपा      88291
चरखारी   बृजभूषण राजपूत     भाजपा      98360
हमीरपुर   अशोक सिंह चंदेल   भाजपा     110888
राठ       मनीषा अनुरागी       भाजपा     147526
उरई       गौरी शंकर           भाजपा     140485
कालपी   नरेंद्र पाल            भाजपा      105988
माधौगढ़  मूलचंद्र सिंह         भाजपा      108737
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed