{"_id":"621b8d6c21e1b432db524937","slug":"up-election-2022-voting-phase-5-voting-in-two-seats-of-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 5th Phase: चित्रकूट में 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में लॉक, दो जगह मतदान बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 5th Phase: चित्रकूट में 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में लॉक, दो जगह मतदान बहिष्कार
Sun, 27 Feb 2022 08:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले की दोनों विधानसभा सीट चित्रकूट सदर और मानिकपुर क्षेत्र में पूरा मतदान शांतिपूर्ण रहा। दोनों सीट के कुल सात लाख 13 हजार 313 मतदाताओं में लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने कुल 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है।
पूरे जिले में दस्यु प्रभावित वाले अतिसंवेदन व संवेदनशील बूथों में कही भी दंगा या अप्रिय घटना नहीं हुई कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें दिन भर आती रहीं। बूथ संख्या 320 में कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी अपनी मर्जी से मतदाता के साथ जाकर ईवीएम का बटन दबा रहे हैं।
आश्वासन के बाद मतदान शुरु हुआ। जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। रविवार की सुबह 7 बजे से से ही कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें मिलने लगीं। चित्रकूट सदर सीट के बनकट और चित्रकूट इंटर कॉलेज की ईवीएम खराब हुई जिससे आधा से लेकर 1 घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ है। इसी प्रकार मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र केसरुआ कडियार पुरवा, सरैंया की ईवीएम मशीन खराब हुई थी।

सरधुआ, खरीयारीपुरवा, बनकट और बरियारी जमीरा बूथों में भी ईवीएम मशीन काफी देर तक खराब रही। कई मतदान केंद्रों में जहां ईवीएम मशीन रखी गई वहां अंधेरा होने की शिकायत मतदाताओं ने की है लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
इसी प्रकार चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्रों में कई स्थानों पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर मतदाताओं ने अभद्र तरीके से बातचीत करने का आरोप भी लगाया। इसके अलावा ईटखरी और लखनपुर में 4 दर्जन से अधिक मतदाताओं ने आरोप लगाया किए मतदाता सूची में उनके नाम काट दिए गए हैं।

जिससे वह मतदान नहीं कर पा रहे हैं। जिले में मतदान की गति शुरुआत में धीमी रही फिर गति बढती ही चली गई। पहले 2 घंटे में सुबह 9 बजे तक मतदान 8.80 प्रतिशत रहा है। इसके बाद मतदान की गति बढ़ी और 11 बजे तक 25.69 प्रतिशत फिर 3 बजे तक 51.67 प्रतिशत मतदान हो गया है।
चित्रकूट विधानसभा में उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने अपने ग्राम पंचायत रशिन में मतदान किया है। बांदा चित्रकूट सांसद आरके पटेल ने पत्नी के साथ, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, अनिल प्रधान पटेल, कांग्रेस की प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडेय, निर्मला भारती, बसपा के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह व बलवीर पाल ने भी मतदान अपने ग्राम पंचायत में किया है। प्रेक्षक के साथ डीएम व एसपी लगातार क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।