फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Shaista Parveen, wife of Atiq Ahmed will contest from Kanpur, Asaduddin Owaisi will give ticket

यूपी इलेक्शन 2022: कानपुर से चुनाव लड़ेंगी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट

Mon, 27 Sep 2021 03:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Sep 2021 03:12 PM IST
सार

एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लीमीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ में आयोजित सभा में सभी सियासी दलों पर जमकर हमला बोला। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा मुसलमानों को सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Shaista Parveen, wife of Atiq Ahmed will contest from Kanpur, Asaduddin Owaisi will give ticket
पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असददुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जाजमऊ के खुशबू मैदान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यह ऐलान किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव की वजह से जेल में हैं अतीक अहमद
उन्होंने कहा कि वह टिकट लेंगी नहीं बल्कि बांटेंगी भी। शाइस्ता ने मंच पर अतीक अहमद के जेल से भेजे गए पत्र को पढ़ा जिसमें अतीक ने आरोप लगाया कि वह अखिलेश यादव की वजह से जेल में हैं। शाइस्ता ने कहा कि यह पत्र उनके पति ने प्रयागराज के लिए भेजा था। कानपुर के लिए भी पत्र आना था लेकिन आ नहीं सका। शाइस्ता ने पुत्र को अकारण फंसाने का भी आरोप लगाया और मंच पर आंसू बहाए। पत्र में अतीक ने ओवैसी को अपना नेता मानते हुए तारीफों के पुल बांधे।  
विज्ञापन


मुसलमानों को सिर्फ इस्तेमाल कर रही भाजपा, सपा और बसपा
एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लीमीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ में आयोजित सभा में सभी सियासी दलों पर जमकर हमला बोला। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा मुसलमानों को सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा- मुसलमानों की हालत बैंड बजाने वालों जैसी हो गई है
ओवैसी ने कहा कि, इन दलों के बीच मुसलमानों की हालत बैंड बजाने वालों जैसी हो गई है, जिसकी जरूरत दूल्हे को शाही कुर्सी पर बैठाने के बाद खत्म हो जाती है। कहा कि यदि अपनी सियासी अहमियत बनानी है तो अपने (एआईएमआईएम) लिए वोट करें। ओवैसी ने कहा कि यूपी में ठाकुरों, ब्राह्मणों, यादवों, अनुसूचित जातियों का एक बड़ा नेता जरूर है, लेकिन मुसलमानों का कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जो उनके की हक की बात करता हो।


पूरे देश में तैयार करने हैं 100 ओवैसी
उन्होंने सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी और कैंट विधायक सोहिल अंसारी का नाम लिए बगैर कहा कि यहां के मुस्लिम विधायकों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ कभी भी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे देश में 100 ओवैसी तैयार करने हैं, जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। कहा कि जिस तरह भाजपा पूरे हिंदू समाज के वोट की बात करती है, उसी तरह से सभी मुसलमानों के वोट की बात करने वाला यूपी में कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed