फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, PM Narendra Modi visit to fatehpur up

यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- सारे विवाद एक तरफ, राष्ट्रवाद एक तरफ

Thu, 17 Feb 2022 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Feb 2022 07:58 PM IST
सार

केंद्र सरकार मुफ्त टीका लगा रही है। इस टीके से दो लोग डरते हैं एक कोरोना और दूसरा टीका विरोधी परिवारवादी लोग। उन्होंने मुफ्त राशन वितरण के पीछे अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी परिवार भूखा रहे।

विज्ञापन
up election 2022, PM Narendra Modi visit to fatehpur up
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा, फतेहपुर और रायबरेली जनपद की एक विधानसभा सीट के कुल 11 प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने आए पीएम नरेंद्र मोदी ने मंडी परिसर में आयोजित जनसभा में परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दो टूक कहा कि सारे वाद-विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ।

विज्ञापन


कहा कि यूपी के लोगों ने ठान लिया है होली से पहले 10 मार्च को रंग खेलकर रहेंगे। पीएम ने कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर, तीन तलाक और ओडीओपी के बारे में जनता से बात की। शाम चार बजकर 25 मिनट से पांच बजकर पांच मिनट तक भाषण में पीएम ने कहा कि किसानों और कारीगरों की धरती में बावनी ईमली त्याग का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आज इस भीड़ से नतीजों की झलक दिखाई पड़ रही है। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि देश कुछ भी अच्छा करता है, तो परिवारवादी उस पर सवाल उठाते हैं। कोरोना ने पूरी दुनिया को जकड़ा हुआ है। हम एक-एक जीवन बचाने की दिन रात कोशिश कर रहे हैं।

केंद्र सरकार मुफ्त टीका लगा रही है। इस टीके से दो लोग डरते हैं एक कोरोना और दूसरा टीका विरोधी परिवारवादी लोग। उन्होंने मुफ्त राशन वितरण के पीछे अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी परिवार भूखा रहे।

शौचालय योजना के बारे में कहा कि महिलाएं दिन भर कष्ट में रहती थीं ताकि शाम को अंधेरा हो और वो शौच के लिए जा सकें। मेरे देश की बेटियों ने शौचालय को इज्जतघर का नाम दिया है। तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मैं सिर्फ कुर्सी और वोट की नहीं सोचता हूं।

मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्त कराके उनका जीवन सरल बनाने की कोशिश की है। अब देशभर की मुस्लिम महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है। उनको मुफ्त राशन, बिजली और सड़क एवं दवाएं वितरित करने से परिवारवादी लोगों की नींद हराम हो गई है।

ओडीओपी के बारे में बोलते हुए कहा कि फतेहपुर के लोहे के उत्पाद, पेड़े, मिर्च और बेड शीट को राष्ट्रीय स्तर का बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी में बायोगैस का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए गोबर धन और पशुधन प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed