{"_id":"61fb98b12c00ba715d03a6c3","slug":"up-election-2022-nominations-of-40-candidates-canceled-before-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पहले ही खुद की गलती से हारे 40 प्रत्याशी, इन उम्मीदवारों के नामांकन हुए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पहले ही खुद की गलती से हारे 40 प्रत्याशी, इन उम्मीदवारों के नामांकन हुए निरस्त
Thu, 03 Feb 2022 03:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Feb 2022 03:49 PM IST
सार
तीसरे चरण के मतदान को लेकर 25 जनवरी से नामांकन शुरू हुआ था। एक फरवरी नामांकन की अंतिम तारीख थी। प्रेक्षक की मौजूदगी में आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के बाद 40 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों पर दर्ज हुए मुकदमे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से दाखिल किए गए 136 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की गई। गलतियों और अधूरे दस्तावेजों की वजह से 40 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं।
सबसे ज्यादा कल्याणपुर विधानसभा से 10 पर्चे निरस्त हुए हैं। सीसामऊ और किदवईनगर सीट से एक भी पर्चा निरस्त नहीं हुआ और न ही किसी बड़ी पार्टी के प्रत्याशी का पर्चा खारिज किया गया है। अब चार फरवरी को नाम वापसी का दिन है।
तीसरे चरण के मतदान को लेकर 25 जनवरी से नामांकन शुरू हुआ था। एक फरवरी नामांकन की अंतिम तारीख थी। प्रेक्षक की मौजूदगी में आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के बाद 40 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर प्रसाद ने बताया कि जो भी उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहते हैं, वे अपनी विधानसभा के नामांकन कक्ष में पहुंचकर ले सकते हैं। नामांकन पत्रों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी गई है। नाम वापसी के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
इन प्रत्याशियों का नामांकन हुआ खारिज
कल्याणपुर : कांग्रेस से दावेदारी जताने वाले नरेश चंद्र त्रिपाठी, राजीव दीक्षित, उमेश दीक्षित का पर्चा सिंबल न होने के कारण खारिज हुआ। इसके अलावा प्राउटिष्ट ब्लॉक इंडिया पार्टी के आकाश मिश्रा, बहुजन पार्टी की लक्ष्मी देवी, आजाद समाज कांशीराम पार्टी के सौरभ सोनकर, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के राहुल सिंह गौर, पब्लिक डेवलपमेंट पार्टी की लक्ष्मी कनौजिया, निर्दलीय नरेश, विशंभर नाथ के शपथ पत्र सही नहीं मिले। यहां से नौ मत पत्र ही वैध मिले।
आर्यनगर: एआईएमआईएम के दिलदार अली के प्रस्तावक पूरे नहीं थे। आप की सपना शुक्ला, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजू वर्मा, पब्लिक डेवलपमेंट पार्टी के नसीम, निर्दलीय अजय कुमार मिश्रा का शपथ पत्र अधूरा मिला। सात पर्चे सही मिले।
गोविंदनगर : राष्ट्रवादी विकास पार्टी की मोनिका निगम, बहुजन मुक्ति पार्टी के उमैर, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोध पार्टी के नितिन यादव, आजाद समाज पार्टी के कुलदीप सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गणेश दीक्षित का शपथ पत्र अपूर्ण था। छह नामांकन सही मिले।
घाटमपुर : राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी के अमित कुमार का जाति प्रमाण पत्र नहीं था। भारतीय समानता पार्टी के ब्रजमोहन दूसरे जिले के हैं और प्रस्तावक भी दूसरे जिले के थे। निर्दलीय श्याम बाबू गौतम, विजयकांत, बृजेश कुमार, प्रहलाद सिंह का शपथ पत्र अपूर्ण था। 11 पर्चे वैध मिले।
बिठूर : सबका दल युनाइटेड के विनोद कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी सेवा, धीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, जवाहर, राजेंद्र, सुरेंद्र, राजू भुर्जी, जगदीश का शपथ पत्र अपूर्ण था। आठ पर्चे सही पाए गए।
कैंट : निर्दलीय प्रत्याशी जसवीर गौढ़ का शपथ पत्र अपूर्ण था। 12 पर्चे सही मिले।
महाराजपुर : निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार, जनसंघ पार्टी के संतोष मूरत सिंह का शपथ पत्र अपूर्ण था। 13 नामांकन सही मिले।
बिल्हौर : शिवसेना पार्टी के रामसेवक का शपथ पत्र अपूर्ण था। 11 नामांकन सही मिले।