फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP election 2022: Huge possibilities of a big change in BJP, many opposition leaders may join the party

UP election 2022: भाजपा में बड़े उलटफेर की आशंका, कई विपक्षी नेताओं को खेमें में लाने की तैयारी

Wed, 19 Jan 2022 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा में बड़े बदलाव की संभावना बन रही है।ऐसे में पार्टी अपना हर कदम बहुत सोच-समझकर और रणनीति के तहत उठा रही है। मंगलवार को पूरे दिन इस बात की चर्चा रही कि कई पार्टियों के बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
UP election 2022: Huge possibilities of a big change in BJP, many opposition leaders may join the party
भाजपा के सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव की आशंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी सियासी धमक रखने वाले विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने इन दिनों लखनऊ और दिल्ली में डेरा डाल रखा है। यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा 23 जनवरी तक कोई बड़ा उलटफेर कर सकती है।

भाजपा का थिंकटैंक पूरी शिद्दत से इस रणनीति को अंजाम देने में जुटा है। यही वजह है कि पार्टी ने तीसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तारीख बढ़ा दी है। पहले यह 18 या 19 जनवरी को जारी होनी थी।

विज्ञापन


इस विधानसभा चुनाव में सपा जिस तरह हमलावर है, भाजपा उसका उसी अंदाज में जवाब देने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी अपना हर कदम बहुत सोच-समझकर और रणनीति के तहत उठा रही है। मंगलवार को पूरे दिन इस बात की चर्चा रही कि कई पार्टियों के बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जल्द ही इन सभी के भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन सभी को क्षेत्र की किसी न किसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों का भी नाम शामिल है। पार्टी इस बहाने विपक्ष को जातिगत आधार पर भी घेरने की तैयारी में है। यह भी चर्चा है कि इन नेताओं से भाजपा के प्रमुख लोगों से एक दौर की चर्चा भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed