फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: cm yogi adityanath Visits kanpur News in Hindi

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी बोले- सपा कमांडर लड़ाई से बाहर हो रहा, जमानत नहीं बचेगी

Fri, 18 Feb 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Feb 2022 04:35 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और भू-माफियाओं ने विकास की गति को रोकने का प्रयास किया था इसी वजह से हमने ऐसा बुलडोजर तैयार किया जो एक तरफ से भू माफियाओं को तहस-नहस करता चलता है, तो दूसरी तरफ से विकास का रास्ता भी बनाता चलता है।

विज्ञापन
UP Election 2022: cm yogi adityanath Visits kanpur News in Hindi
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार थमने से पहले शहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, सपा का कमांडर लड़ाई से बाहर होने जा रहा है। करहल में सपा प्रत्याशी (अखिलेश यादव) की जमानत जब्त होने वाली है।
विज्ञापन


कमांडर के बाहर होते ही पूरी टीम भी बिखर गई है। शुक्रवार को पनकी में कल्याणपुर प्रत्याशी नीलिमा कटियार और गोविंदनगर प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी के समर्थन में जनसभा करने के बाद वह किदवईनगर चौराहे पहुंचे। यहां पर उन्होंने किदवईनगर प्रत्याशी महेश त्रिवेदी और छावनी प्रत्याशी रघुनंदन भदौरिया के समर्थन में हुई सभा में जनता से सवाल किया, क्या बुलडोजर को मरम्मत के लिए भेज दूं।
विज्ञापन


10 मार्च के बाद बेहतर काम करेगा। उन्होंने कहा, पांच साल के कार्यकाल में मेरे एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे में बुलडोजर की स्टीयरिंग रही। डबल इंजन की सरकार में कानपुर में मेट्रो चलाने, गंगा में गिरते सीसामऊ नाले को बंद कराकर 14 करोड़ लीटर सीवर के पानी को एसटीपी में डालने, कानपुर-लखनऊ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, कोरोना काल में मुफ्त टीकाकरण, 15 करोड़ लोगों को महीने में दो बार मुफ्त राशन की व्यवस्था कराकर विकास कार्य कराए, तो माफिया-भ्रष्टाचारियों पर बुलडोजर भी चलाया गया। कहा कि यूपी सरकार के पास खूब धन है, जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया गया। सपा की सरकार में प्रदेश का धन कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में भाजपा जीतती तो शरारत न होती
मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली बार छावनी से रघुनंदन भदौरिया जीतते तो यहां कोई शरारत न होती। भाजपा की पांच साल की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगाइयों को मालूम था कि शरारत की तो चौराहे पर फोटो लगेगी और 24 घंटे में वसूली का नोटिस आ जाएगा।

पहले प्रदेश में व्यापारी पलायन करते थे। भाजपा की सरकार में व्यापारियों की प्रगति हुई और दंगाइयों ने पलायन किया। 2017 के पहले हर तीसरे दिन एक दंगा होता था। 700 से अधिक दंगे हुए, महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था।

आरोप लगाया कि सपा ने सरकार बनने पर सबसे पहले अयोध्या, काशी के मंदिरों, लखनऊ, अयोध्या की कचहरी और रामपुर के सीआरपीएफ बेस पर हमले के आरोपियों से मुकदमा वापसी का फैसला लिया था। पिछली सरकारों में चेहरे देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। भाजपा की सरकार में बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दस्ता बना तो 86 लाख किसानों का 26 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर राहत दी गई। 

कानपुर में मेट्रो चली, सीवर प्वाइंट बना सेल्फी प्वाइंट
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में मेट्रो का शिलान्यास हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जनता को समर्पित किया। सीसामऊ का नाला, जो कभी सीवर प्वाइंट था, वह आज सेल्फी प्वाइंट है। सपा सरकार में सिर्फ सैफई महोत्सव होता था।

भाजपा की सरकार में अयोध्या में दिवाली, मथुरा-वृंदावन व बरसाना में वैश्विक होली, काशी में देव दीपावली और प्रयागराज में कुंभ मेला जैसा महोत्सव होता है। शानदार कांवड़ यात्रा निकलती है। तमंचा फैक्ट्री बंद हो चुकी हैं, अब कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित हो रहा है। शहर में बनी तोप जब बॉर्डर पर दुश्मन के सामने होती है तो यह दृश्य देखने लायक होता है।

हमने कोरोना कंट्रोल किया, आप जातिवाद-आतंकवाद कंट्रोल करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में मुफ्त कोरोना की जांच, मुफ्त वैक्सीन का असर यह रहा कि तीसरी लहर कब आकर चली गई, पता ही नहीं चला। एक महीने पहले कोरोना के एक लाख छह हजार 662 संक्रमित मामले थे, जो आज घटकर आठ हजार रह गए हैं।

कुछ लोग वैक्सीन को मोदी वैक्सीन और भाजपा की वैक्सीन बताकर विरोध कर रहे थे, जिसने लोगों की जान बचाई है। हमने कोरोना कंट्रोल किया है। आपकी जिम्मेदारी है कि आज जातिवाद, आतंकवाद फैलाने वालों को कंट्रोल करें। इसके लिए सुबह पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed