फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: BJP trying to defeat loved ones Controversy broke out in three assembly seats of Kanpur

यूपी इलेक्शन 2022: अपनों को हराने में जुटे भाजपाई, कानपुर की तीन विधानसभा सीटों पर छिड़ा घमासान

Sun, 26 Sep 2021 10:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Sep 2021 10:30 AM IST
सार

तीनों सीटों पर सपा और कांग्रेस के विधायक हैं। इसके अलावा किदवईनगर सीट को लेकर भी अंदर ही अंदर खिचड़ी पक रही है। आर्यनगर और सीसामऊ सीट सपा के कब्जे में हैं, जबकि कैंट कांग्रेस के। इन सीटों पर भाजपा से तीन-चार दावेदार टिकट के लिए जोर लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP trying to defeat loved ones Controversy broke out in three assembly seats of Kanpur
यूपी बीजेपी - फोटो : social media

विस्तार

कानपुर में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे भाजपा के दावेदार अपनी ही पार्टी के विरोधियों को धूल चटाने की जद्दोजहद में लगे हैं। अंदरूनी खींचतान अब सार्वजनिक होने लगी है। सबसे ज्यादा घमासान आर्यनगर, सीसामऊ और कैंट विधानसभा सीट पर है।
विज्ञापन


इन तीनों सीटों पर सपा और कांग्रेस के विधायक हैं। इसके अलावा किदवईनगर सीट को लेकर भी अंदर ही अंदर खिचड़ी पक रही है। आर्यनगर और सीसामऊ सीट सपा के कब्जे में हैं, जबकि कैंट कांग्रेस के। इन सीटों पर भाजपा से तीन-चार दावेदार टिकट के लिए जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


 

भाजपा हाईकमान के पास अभी तक जिन दावेदारों ने अपनी अर्जी पहुंचाई है, उनमें अल्पसंख्यक समाज के अलावा ब्राह्मण, वैश्य, पिछड़ा और अनुसूचित जाति से जुड़े 11 पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। कहा जा रहा है कि अभी कुछ और नाम हैं, जो सामने नहीं आए हैं।

दो दिन पहले आर्यनगर, सीसामऊ और छावनी विधानसभा सीटों की समीक्षा करने आए प्रभारी और सांसद बृजलाल के सामने भी खेमेबाजी देखने को मिली थी। कुछ ने तो प्रभारी से अलग मुलाकात कर अपनी दावेदारी भी पेश की थी।

सर्वे के बाद तय होंगे नाम
दावेदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्टी हाईकमान की तरफ से कहा गया है कि टिकट के लिए पार्टी सर्वे कराएगी। इसमें देखा जाएगा कि किस दावेदार के पक्ष में वहां के मतदाताओं में रजामंदी है। इसी आधार पर उम्मीदवार तय होंगे। यह भी पता चला है कि पार्टी हाईकमान प्राथमिक सर्वे करा चुका है। फाइनल सर्वे अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed