फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Akhilesh Yadav will hold roadshow in three assembly constituencies

UP Election 2022: कल तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव

Thu, 17 Feb 2022 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Feb 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh Yadav will hold roadshow in three assembly constituencies
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। कहीं जनसभा नहीं रखी गई है। रास्ते में ही लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। सपा मुखिया अपने रोड शो की शुरुआत कैंट से करेंगे। इसके बाद आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे।

विज्ञापन


वे करीब चार घंटे शहर में रहेंगे। सपा मुख्यालय से महानगर इकाई कार्यालय को अखिलेश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन तीन क्षेत्रों के जरिये दूसरे विधानसभा क्षेत्रों को भी संदेश दिया जाएगा। सपा मुखिया सुबह 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से सीएसए हैलीपैड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से मीरपुर कैंट जाएंगे। यहां संक्षिप्त संबोधन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। मीरपुर कैंट से आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के फूलबाग, नया गंज, घंटाघर, मूलगंज, नई सड़क से परेड होते हुए यतीमखाना चौराहा पहुंचेंगे। कुछ देर समर्थकों और क्षेत्रीय जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र की सात जगहों पर जाएंगे। फिर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के रूपम चौराहा, नाला रोड और पी रोड जाएंगे। यहीं से उनके कार्यक्रम का समापन होगा। महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया कि अखिलेश यादव का कार्यक्रम आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed