{"_id":"5f8e9f14c64fbf3bbc33e1ef","slug":"up-eight-year-old-innocent-kidnapped-and-murdered-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रवक्ता के आठ वर्षीय पुत्र की अपहरण के बाद हत्या, गांव में पुआल के ढेर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रवक्ता के आठ वर्षीय पुत्र की अपहरण के बाद हत्या, गांव में पुआल के ढेर में मिला शव
Tue, 20 Oct 2020 01:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले के ओरन में महाविद्यालय प्रवक्ता के आठ वर्षीय पुत्र का अपहरण करने के बाद हत्या कर शव गांव में ही पुआल के ढेर तले छिपा दिया। मंगलवार को दूसरे दिन शव बरामद होने पर परिजनों और ग्रामीणों में रोष पनप उठा।
पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। गांव के ही स्वजातीय के विरुद्ध अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फिलहाल वह फरार है। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे राजेश कुशवाहा का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस घर के दरवाजे खेलते समय लापता हो गया। दिनभर तलाश के बाद कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
रात करीब 8:55 बजे राजेश के फोन पर कॉल आई कि पुत्र को सही सलामत चाहिए तो पुलिस को मत बताना। बाद में फिर कॉल आई जिसमें पुलिस को सूचना देने पर नाराजगी जताई गई। मंगलवार को सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब के पास रखे पुआल के ढेर के नजदीक प्रिंस की चप्पलें पड़ी मिलीं।
पुआल हटाने पर नीचे प्रिंस का शव बरामद हुआ। परिजन और गांव के लोगों में आक्रोश भड़क उठा। मौके पर पहुंची बिसंडा थाना और चौकी ओरन पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। दोपहर को पुलिस अधीक्षक डॉ.एसएस मीणा मौके पर पहुंचे और परिजनों को हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

परिजनों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर अपना गुस्सा पुलिस अधीक्षक के सामने भी निकाला। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। पिता महाविद्यालय में प्रवक्ता है। ओरन चौकी प्रभारी पीआर गौरव ने बताया कि पिता की तहरीर पर सोमवार की रात ही अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की धारा 363 की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
अब शव मिलने के बाद पिता की तहरीर पर ही जितेंद्र पुत्र हीरालाल कुशवाहा और उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध धारा 302/201 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल ने किया।
वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक गला घोंटकर हत्या और हाथ-पैर बांधने के निशान मिले हैं। पता चला है कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई।