{"_id":"68bc7a58a280662552059c6f","slug":"up-district-agriculture-officer-accused-of-diesel-scam-suspended-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डीजल घोटाले के आरोपी जिला कृषि अधिकारी निलंबित, बिठूर विधायक से नशे की हालत में बात करने का भी लगा था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीजल घोटाले के आरोपी जिला कृषि अधिकारी निलंबित, बिठूर विधायक से नशे की हालत में बात करने का भी लगा था आरोप
Sat, 06 Sep 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
डीजल घोटाले के मामले में दोषी पाए गए जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह को निलंबित कर कृषि निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा उन पर बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा से नशे की हालत में फोन पर बात करने का भी आरोप लगा था। महानगर में जिला कृषि अधिकारी का कार्यकाल विवादों में रहा है। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले भी उन्होंने तत्कालीन संयुक्त कृषि निदेशक से भी नशे की हालत में बात की थी।
निदेशक पर वाहन चालक नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसी तरह तत्कालीन सीडीओ की जांच में अमर सिंह को गैराज में खड़े वाहन के नाम पर डीजल खर्च लेने का दोषी पाया गया था। बिठूर विधायक से नशे की हालत में बात करने के मामले को डीएम ने संज्ञान लेते हुए शासन को पत्र भेजा था। इस मामले की जांच कृषि निदेशालय की ओर से भी की गई थी, उसमें भी उनका दोष साबित हुआ था। शासन से उनको निलंबित करने का आदेश दो दिन पहले जारी हुआ था।