Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP defeated Bengal by 27 runs.

Kanpur News: यूपी ने बंगाल को 27 रन से हराया

Mon, 16 Nov 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
UP defeated Bengal by 27 runs.
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मुकाबले में यूपी ने पश्चिम बंगाल को 27 रन से शिकस्त दी। जीत में मुख्य योगदान गाजियाबाद के मुरादनगर की खुशी त्यागी का रहा जिन्होंने छह विकेट झटके। कानपुर की अर्चना देवी ने 42 रन की उपयोगी पारी खेलने के साथ दो विकेट लिए। जीत के साथ यूपी की टीम ग्रुप-ई में आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पश्चिम बंगाल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी की टीम बंगाल के गेंदबाजों के सामने 20 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। अर्चना देवी ने एक छोर संभालते हुए 42 रन बनाए जबकि कानपुर की गरिमा यादव ने 10 रन का योगदान दिया। बंगाल की ओर से टाइटस साधु ने चार, रूपल तिवारी ने तीन, प्रतिभा मंडी ने दो और बिदिशा डे ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की टीम यूपी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 14.1 ओवर में 63 रन पर ऑलआउट हो गई। संदीपता पात्रा और टाइटस साधु ने 13-13, सास्थी मंडल और सुजाता डे ने 12-12 रन बनाए। खुशी त्यागी ने छह विकेट लेकर बंगाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अर्चना देवी ने भी दो विकेट झटककर जीत पक्की कर दी। अब उत्तर प्रदेश का तीसरा मुकाबला 17 नवंबर को सौराष्ट्र के साथ खेला जाएगा। फिलहाल सौराष्ट्र ने लीग में खेले गए दोनों मुकाबले हारे हैं, ऐसे में यूपी की टीम सौराष्ट्र पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed