फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP defeated Andhra Pradesh in Women's Under-19 ODI Trophy and entered the quarter finals

Kanpur News: वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में यूपी ने आंध्र प्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
UP defeated Andhra Pradesh in Women's Under-19 ODI Trophy and entered the quarter finals
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को यूपी और आंध्र प्रदेश के बीच प्री क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें यूपी ने आंध्र प्रदेश को 147 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन



पुदुचेरी स्थित सीएपी मैदान पर खेले गए मैच में यूपी ने 50 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाए। इसमें शानवी भाटिया ने 57, भारती सिंह ने 54 व भूमि सिंह ने 52 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में आंध्र प्रदेश से पी वैष्णवी ने दो को आउट किया।
विज्ञापन


वहीं, आंध्र प्रदेश की पूरी टीम 33.4 ओवर में 71 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें के. महनती ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यूपी से चांदनी शर्मा ने चार व जानवी ने दो विकेट लिए। प्री क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश को हराकर यूपी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब क्वार्टर फाइनल में यूपी का मुकाबला 19 जनवरी को दिल्ली से होगा। इस मैच में यूपी जीत दर्ज करती है, तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पहले यूपी टीम ने अपने पांचों मैचों में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed