फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: daughter murdered in Hamirpur with sharp-edged weapon, father arrested for alcohol intoxicant

यूपी: हमीरपुर में धारदार हथियार से पुत्री की हत्या, शराब के नशे में हत्यारोपी पिता को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2020 12:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
UP: daughter murdered in Hamirpur with sharp-edged weapon, father arrested for alcohol intoxicant
सांकेतिक तस्वीर
हमीरपुर के मौदहा में शराब के नशे में पिता ने पुत्री की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना से अनजान बन पिता ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगा उसे बंधक बनाने की कोशिश की। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी के नशे में होने के कारण पूछताछ नहीं हो सकी है। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे कस्बे के मोहल्ला श्यामनगर तिंदुही रोड निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रजापति ने अपनी पुत्री अनीता (22) की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्यारोपी पिता तमंचा लेकर मोहल्ले में काफी देर तक उत्पात मचाता रहा। पड़ोसी अजय चौरसिया ने बताया कि रमेश उनके घर आया और कहने लगा कि उनकी लड़की को किसी ने मार डाला है। जिस पर वह आरोपी रमेश के साथ उनके घर के अंदर घुसे तभी रमेश ने उन पर तमंचा और चाकू लगाकर हाथ पैर बांधने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वह किसी तरह वहां से निकलकर भागा। भागते समय आरोपी ने उन्हें तमंचा लेकर दौड़ाया। मृतका का भाई सुनील (13) बार बार किसी रिश्तेदार महिला के कारण अपनी बहन की हत्या होने की बात कह रहा है। सूचना पर एसपी एनके सिंह ,क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय ने जांच की।

एसपी ने बताया कि पिता शराब के नशे में था। मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। नशे में होने के कारण पूछताछ नहीं हो पा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा व तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के समय मृतका की मां रेलवे लाइन के निकट खेतों में चारा काटने गई थी। भाई पास में ही खेतों में जानवर चरा रहा था।

शादी के लिए ढूंढ रहे थे लड़का
पिता ने बेटी की पढ़ाई लिखाई व प्यार में कोई कमी नहीं रखी। वह राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम की छात्रा थी। घटना के बाद खेत से लौटी बेटी की मां बिट्टन का रो-रोकर बुराहाल है। उनका कहना है कि बेटी के हाथ इस साल पीले करने थे। उसकी शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। लेकिन उसके पहले ही हमसे दूर हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed