{"_id":"5eecd7548ebc3e430a0cab0d","slug":"up-daroga-made-two-girls-hostage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरोगा ने दो लड़कियों को बनाया बंधक, एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की दी धमकी फिर 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरोगा ने दो लड़कियों को बनाया बंधक, एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की दी धमकी फिर 50 हजार लूटे
Fri, 19 Jun 2020 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
बर्रा थाने में ही दरोगा के खिलाफ लिखी गई रिपोर्ट
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैनात एक दरोगा की शर्मनाक करतूत उजागर हुई। दरोगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक छात्रा और उसकी दोस्त को बंधक बना लिया। छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये जबरन ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिये।
छात्रा की शिकायत पर आईजी ने जांच कराई और दोषी दरोगा पर एफआईआर दर्ज कराई। एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही छात्रा के पैसे भी वापस करवाए। 30 मई को छात्रा अपनी सहेली के घर मिलने गई थी।

उसकी सहेली ने सनी जनरेटर नाम के शख्स को वहां बुलाया। सनी के साथ बर्रा थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार अपने साथियों के साथ पहुंच गया। सभी ने मिलकर दोनों लड़कियों को बंधक बना लिया। दरोगा ने कहा कि तुम दोनों गलत काम करती हो।
तुम पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। छोड़ने के लिए पैसों की मांग की। पैसे न होने की बात कहने पर उसने दोनों का मोबाइल लिया और गूगल पे के माध्यम से खाते में रकम देखी। छात्रा के खाते में मौजूद 50 हजार रुपये दरोगा ने सनी के खाते में ट्रांसफर कर लिये।
तब दोनों को छोड़ा। छात्रा ने गुरुवार को आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत की। आईजी ने बताया कि जांच में दरोगा दोषी पाया गया। बर्रा थाने में दरोगा संदीप कुमार, सनी जनरेटर और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निलंबित करने के साथ उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।