{"_id":"628d098bb4d0353f531267e1","slug":"up-constable-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाहनों के नोटिस तामील कराने बाइक से जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, फफूंद थाने में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाहनों के नोटिस तामील कराने बाइक से जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, फफूंद थाने में था तैनात
Tue, 24 May 2022 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 May 2022 10:09 PM IST
सार
सड़क हादसे में फफूंद के सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही की मौत से फफूंद थाने में पुलिस कर्मी गमगीन रहे।
विज्ञापन
सिपाही अभिषेक फौजदार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के फफूंद में वाहनों के नोटिस तामील कराने बाइक से मंगलवार को आगरा जा रहे फफूंद के सिपाही अभिषेक फौजदार (26) की आगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सिपाही की मौत से फफूंद थाने में पुलिस कर्मी गमगीन रहे। फफूंद थानाध्यक्ष ललित कुमारी ने बताया कि थाने में तैनात अभिषेक फौजदार सिपाही थे। वह टूंडला के इंदिरा नगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
वाहनों के संबंध में नोटिस तामील कराने बाइक से मंगलवार को आगरा जाने के लिए निकले थे। शाम को आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया ताल के पास हाईवे पर बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। आगरा पुलिस ने सिपाही की पहचान कर परिजनों व जिला औरैया पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पाकर थाने के पुलिस कर्मी गमगीन हो गए। बताया कि अभिषेक थाने में करीब पांच माह से तैनात थे।
विज्ञापन