{"_id":"5f512d378ebc3e53ab7cfa36","slug":"up-cateat-44-92-passed-in-graduation-and-29-06-in-post-graduation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैटेट: स्नातक में 44.92% और परास्नातक में 29.06% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, उत्सव, देवर्षि और गोपाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैटेट: स्नातक में 44.92% और परास्नातक में 29.06% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, उत्सव, देवर्षि और गोपाल अव्वल
Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी कैटेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चार कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा यूपी कैटेट का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में मुजफ्फरनगर के उत्सव पमार ने स्नातक वर्ग में टॉप किया है।
वहीं, परास्नातक वर्ग में सुल्तानपुर के देवर्षि रंजन और पीएचडी में अयोध्या के गोपाल कृष्ण तिवारी अव्वल रहे। परीक्षा के आयोजक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के रजिस्ट्रार डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि स्नातक स्तर में दाखिले के लिए कुल 13,511 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
इसमें 6070 (44.92%) छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं परास्नातक स्तर पर 2794 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 812 छात्र-छात्राओं (29.06%) को सफलता मिली। पीएचडी के लिए परीक्षा देने वाले 791 छात्रों में 489 सफल रहे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार ने बताया कि स्नातक वर्ग में दूसरे स्थान पर प्रशांत वार्ष्णेय और तीसरे स्थान पर निहाल चंद त्रिपाठी रहे। परास्नातक स्तर में दीपांकर तिवारी दूसरे व हिमांशी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। पीएचडी में अमित कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी के निर्देशन में चारों कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और विशेष सचिव कृषि की मौजूदगी में घोषित किए गए।