फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: case registered against Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, sp workers protest

यूपी: अखिलेश पर मुकदमे के विरोध में काली पट्टी बांध सपाइयों ने कई जिलों में किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 14 Mar 2021 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Mar 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
UP: case registered against Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, sp workers protest
कानपुर में गांधी प्रतिमा के नीचे बेड़िया पहन कर मौन धरने के बाद विधायक अमिताभ बाजपेयी और इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala
मुरादाबाद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के विरोध में सपाइयों ने फूलबाग में गांधी प्रतिमा के पास मौन धरना दिया। सपाई काली पट्टी बांधे रहे। महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, विधायक हाजी इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ वाजपेयी ने प्रतीकात्मक बेड़ियां पहन रखी थीं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सपा की लोकप्रियता से प्रदेश सरकार घबराकर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। धरने पर नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, श्रेष्ठ गुप्ता, अजय यादव, आसिफ कादरी, अन्नू गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुरादाबाद में पत्रकारों से मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के विरोध में रविवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। सपाइयों ने मुकदमे को फर्जी बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अनिल दोहरे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में करीब 30 सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। सपाई अखिलेश यादव दर्ज मुकदमे को फर्जी बता रहे थे। इसके बाद एडीएम गजेंद्र कुमार को राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन सौंपा। नवाब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है, इससे उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।


समाजवादियों ने कई तानाशाहों को उखाड़ फेंकने का काम किया है। विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले को फर्जी मुकदमे लगाकर डराया जाता है। समाजवादी जनता की लड़ाई के लिये ऐसे सैकड़ों मुकदमे झेलने के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने मुकदमा वापस न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed