फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Cambodian fraudsters kept retired superintendent under digital arrest for 69 days

UP: कंबोडिया के शातिरों ने रिटायर्ड सुप्रिटेंडेंट को 69 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट, जांच शुरू

Wed, 24 Dec 2025 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Dec 2025 11:47 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को तीन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंबोडिया और दो यूके के मिले। साइबर क्राइम अपराधियों ने कॉल के लिए पुराने आईफोन का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
UP: Cambodian fraudsters kept retired superintendent under digital arrest for 69 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कंबोडिया के शातिरों ने केस्को के रिटायर्ड सुप्रिटेंडेंट इजीनियर रमेश चंद्र और उनकी पत्नी को 69 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 53 लाख की ठगी की साजिश रची। उन्हें जिन नंबरों से कॉल की गई उसके तीन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) कंबोडिया और दो यूके के मिले हैं। क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। नेटवर्क से और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। कॉल के लिए पुराने आईफोन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


पार्वती बागला रोड की उपवन सोसाइटी निवासी रमेश चंद्र अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी में रह रहे हैं। उनका एक बेटा यूएसए और दूसरा नोएडा में है। वह तीन अक्तूबर की सुबह डायलिसिस कराने लाजपतनगर गए थे। इसी बीच उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने 19 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के नाम पर उन्हें धमकाया। इसके बाद कई और नंबरों से कॉल की। वह दोपहर डेढ़ बजे अपने फ्लैट आए तो उन्हें गौरव नाम के व्यक्ति ने फोन किया। मुंबई के कोलाबा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें जेट एयरवेज के लगभग 500 करोड़ की मनी लांडि्रंग के केस में भी शामिल बताकर धमकाया गया। कॉल करने वाले ने जेल ले जाने की बात कही। रिटायर्ड इंजीनियर ने अपनी डायलिसिस की बात बताई तो उनसे कई बार में 53 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


शातिरों ने दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उनकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। साइबर अपराधियों ने कॉल के लिए पुराने आई फोन का इस्तेमाल किया। रुपये जिन अकाउंट में ट्रांसफर हुए वो म्यूल अकाउंट हैं। इन रुपयों को कुछ दिन बाद दूसरे खातों में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed