फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Cabinet Minister Rakesh Sachan receives death threat; case registered against accused.

UP: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
UP: Cabinet Minister Rakesh Sachan receives death threat; case registered against accused.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी डायल-112 पर फोन कर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोगनीपुर थाना क्षेत्र की देवीपुर चौकी के प्रभारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि एक जून को दोपहर 2:21 बजे पीआरबी देवीपुर में तैनात सिपाही श्याममिलन को सूचना मिली कि कानपुर नगर के रेउना क्षेत्र के मखौली गांव निवासी राममिलन ने डायल-112 पर कॉल कर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


सूचना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की गई। इसके बाद देवीपुर चौकी प्रभारी की ओर से भोगनीपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी है और कॉल के संबंध में तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन दीक्षित ने बताया कि पीआरबी से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed