फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Bus overturned due to tire burst in Fatehpur

यूपी: फतेहपुर में टायर फटने से बस पलटी, पेड़ पर टिकी, 35 घायल, शीशे तोड़कर निकाले गए फंसे यात्री

Thu, 26 Nov 2020 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
UP: Bus overturned due to tire burst in Fatehpur
बस हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
जहानाबाद से फतेहपुर जाने वाली प्राइवेट बस गुरुवार को टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बस खंती में पेड़ के सहारे जा टिकी। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 35 यात्री चुटहिल हुए हैं। ग्रामीणों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


घायल मौके से ही दूसरे वाहनों में सवार होकर रवाना हो गए। मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा है। पुलिस ने क्रेन के जरिए बस को हटवाया गया। प्राइवेट बस जहानाबाद से फतेहपुर को निकली थी। चांदपुर थाने के बेहटा गांव के पास बस पहुंची थी तभी दाहिना टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर पलटकर रोड किनारे बबूल के पेड़ पर जा टिकी।
विज्ञापन


 

बस में करीब 35 लोग सवार थे। एक दूसरे पर गिरने से यह यात्री चुटहिल हुए हैं। हादसा देखकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। अमौली सीएचसी के कर्मचारी चौकन्ना हो गए। बस में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बस के चालक दिनेश निवासी लालपुर मड़राव और परिचालक छोटा साहू निवासी बरवा हैं।

इनके अलावा बस में गुड़िया, रूपम निवासी खोटिला, तारा देवी और शकुंतला निवासी भिखनीपुर, राजू निवासी मउदेव, राजाराम निवासी सठिगवां समेत 35 लोग चुटहिल हुए हैं। चिकित्साधीक्षक पुष्कर कटियार ने बताया कि कोई घायल सीएचसी नहीं आया है। बता दें 18 नंवबर को भी जाफरगंज से घाटमपुर जाने वाली प्राइवेट बस बोलेरो से भिड़ंत बचाने की कोशिश में पलट गई थी।

यह हादसा चांदपुर के मदरी गांव के पास हुआ था। हादसे में किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि बस के पेड़ पर टिक जाने की वजह से किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी यात्री दूसरे वाहन से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed