{"_id":"5c5c4381bdec2273875d5529","slug":"up-budget-2019-for-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट को विपक्ष ने बताया चुनावी स्टंट वहीं गरीबों और किसानों ने सराहा, जाने सब के दिल का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट को विपक्ष ने बताया चुनावी स्टंट वहीं गरीबों और किसानों ने सराहा, जाने सब के दिल का हाल
Fri, 08 Feb 2019 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा सहित अन्य जिलों के लोग बजट से खुश हैं। यूपी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में बुंदेलखंड के लिए पेयजल, डिफेंस कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और मेट्रो का तोहफा दिया गया है। खास तौर से किसानों का बजट में ख्याल रखा गया है। इसके बाद भी विपक्षी दलों ने बजट को चुुनावी स्टंट बताया है।
गरीबों की प्यास बुझाएगा बजट
डॉ. अजमल सगीर का कहना है कि सरकार ने बजट में बुंदेलखंड के जल संकट का ध्यान रखा है। ग्रामीणों के लिए पाइप पेयजल योजना के तहत तीन हजार करोड़ रुपये बजट में प्रस्तावित किए जाने से यहां की पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और पानी की समस्या दूूर होगी। इससे किसान खुशहाल होगा।

एक्सप्रेस वे बनने से मिलेगा रोजगार
लालचंद अनुरागी बजट से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि इस बार बजट में एक्सप्रेस वे के लिए एक हजार करोड़ रुपये और डिफेंस कॉरिडोर विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही एक्सप्रेस वे बनने के बाद रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। साथ ही झांसी में मेट्रो रेल परियोजना की शुरूआत होने से बुंदेलखंड के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
गोशालाएं बनने से मिलेगी किसानों को राहत
समाजसेवी शरद तिवारी कहते है कि गोशाला निर्माण के लिए बजट में सरकार ने 247.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही शहरी क्षेत्र में कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के लिए 200 करोड़ रुपये दिए हैैं। जिससे बुंदेलखंड के किसानों को अन्ना पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी।

बजट में मदरसों का भी रखा गया ख्याल
मौलाना तौफीक का कहना है कि सरकार ने बजट में सबका साथ सबका विकास के तहत अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए 942 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे अल्पसंख्यक बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा। अरबी-फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 459 करोड़ रुपये बजट में प्रावधान किया है। इससे मदरसों में उर्दू-अरबी के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा का भी लाभ मिलेगा।
आयुष्मान योजना से गरीबों का हो रहा मुफ्त इलाज
व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल कहते है कि प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 1298 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है। इस योजना के तहत गरीबों के कार्ड बनाकर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई हैं। इससे कार्डधारक सरकार की इस योजना की सराहना कर रहे हैं।

बेरोजगारों के लिए सरकार ने नहीं बनाई योजना
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश विकास गुप्ता का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में आम आदमी को कुछ नहीं मिला। उन्होंने बजट को चुुनावी स्टंट बताया है। उनका कहना है कि बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए थी। जिसे बजट में कोई खास तरजीह नहीं दी गई।
बीमा सुविधा का भी मिलेगा किसानों का लाभ
मगरौल कला के किसान हरगोविंद कुशवाहा का कहना है कि राष्ट्रीय कृषि योजना के लिए बजट में 892 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही किसानों के फसल बीमा के लिए 450 करोड़ रुपये बजट में स्वीकृत किए हैं। जिससे किसानों को सूखा पड़ने या अतिवृष्टि होने पर फसल की बर्बादी पर किसानों को बीमा सुविधा का लाभ मिलेगा।
अब किसानों को मिलेगा गेहूं का उचित दाम
ग्राम लमौरा निवासी किसान मुन्ना कुशवाहा कहते है कि प्रदेश सरकार ने बजट में क्रय केंद्रों के माध्यम से 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं क्रय करने का लक्ष्य रखा है। इससे किसानों को अब उपज का मूल्य ठीक मिल सकेगा। अभी तक किसान खुले बाजार में सस्ते दामों में गेहूं की बिक्री करता था।