फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Boy crushed to death by milk van; angry family members block road and create ruckus

UP: दुग्ध वाहन से कुचल कर बालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

Sun, 02 Nov 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Nov 2025 09:06 PM IST
सार

दुग्ध वाहन से कुचलकर बालक की जान चली गई। हादसा दुकान से टॉफी लेकर घर लौटने के दौरान हुआ। गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन
UP: Boy crushed to death by milk van; angry family members block road and create ruckus
सारतिक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरापुर थाना क्षेत्र के महोई में रविवार सुबह तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने दुकान से घर लौट रहे बालक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव वापस गांव लाए और डेरापुर- मंगलपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद करीब पौने चार घंटे बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


महोई निवासी पंजक कुमार का बेटा सारतिक (6) रविवार सुबह 10 बजे के करीब घर से दुकान पर टॉफी खरीदने के लिए गया था। दुकान से घर लौटने के दौरान उसको डेरापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी बालक के परिजन को देने के साथ चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। परिजन बालक को इलाज के लिए सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन बालक को लेकर कानपुर जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

UP: Boy crushed to death by milk van; angry family members block road and create ruckus
जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला
अनहोनी पर पिता पंकज, मां रोशनी रोने लगीं। दोपहर करीब दो बजे के करीब परिजन ने डेरापुर-मंगलपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर परिजन ने पुलिस पर चालक को छोड़ देने का आरोप लगा दिया और चालक को पकड़ कर मौके पर लाने व मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इस पर एसडीएम सुरभि शर्मा, सीओ राजीव सिरोही कई थाना के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। शाम 5:45 बजे परिजन शांत होकर सड़क से हट गए। इसके बाद पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जाम में फंसे रहे भारी वाहन
बालक की मौत पर परिजन की ओर से डेरापुर-मंगलपुर मार्ग जाम किए जाने से भारी वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि दो पहिया व हल्के वाहन गांव के अंदर होकर आवागमन करते रहे। शाम करीब 5:45 बजे परिजन के हटने के 15 मिनट बाद मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से सुचारू होने पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
 

UP: Boy crushed to death by milk van; angry family members block road and create ruckus
दुग्ध वाहन से कुचल कर बालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
पता नहीं था कि बेटा नहीं लौटेगा
हादसे में सारतिक की मौत पर उसकी मां रोशनी, पिता पंकज रो-रोकर बेहाल हो गए। रोशनी ने बताया कि अक्सर पति ही बेटे को साथ लेकर दुकान से टॉफी या अन्य सामान दिलाने जाते थे। रविवार को वह घर पर खाना पका रही थी। इस दौरान बेटा टॉफी लेने की जिद करने लगा तो उसने बेटे को रुपये दे दिए। इस पर पर वह अकेला ही दुकान पर चला गया। दुकान से लौटने के दौरान दुग्ध वाहन चालक की लापरवाही से हुए हादसे से उसका बेटा अब कभी घर नहीं लौटेगा।

परिजन को शांत करवाकर जाम खुलवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में सारतिक के परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - राजीव सिरोही, सीओ डेरापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed