फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board: Teaching from 9th to 12th start today, online classes from home

यूपी बोर्ड : 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई आज से शुरू, घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं चलाएंगे शिक्षक

Thu, 20 May 2021 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 May 2021 12:57 PM IST
सार

डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि यूपी बोर्ड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गुरुवार से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अभी केवल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शेष कक्षाओं के लिए अभी निर्देश नहीं आए हैं। ज्यादातर शिक्षक घर से ही कक्षाओं का संचालन करेंगे।

विज्ञापन
UP Board: Teaching from 9th to 12th start today, online classes from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी बोर्ड की 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई गुरुवार से शुरू हो जाएगी। शासन के निर्देशों के मुताबिक शिक्षक घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे। बेहद जरूरी होने पर ही शिक्षकों को विद्यालय में बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार, ऑनलाइन कक्षाओं के लिए किसी भी छात्र को बाधित नहीं किया जाएगा। अगर किसी छात्र के परिवार में कोई बीमार है और वह उस वजह से कक्षा अटेंड नहीं कर पा रहा है तो उसके अधूरे कोर्स को पूरा कराने की जिम्मेदारी भी स्कूल की होगी। वहीं, सीआईएससीई से संबद्ध अधिकतर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं। ऐसे में अब जून से ही ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। सीबीएससी स्कूलों में गुरुवार से पीजी से 12वीं तक की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। 
विज्ञापन



यूपी बोर्ड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गुरुवार से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अभी केवल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शेष कक्षाओं के लिए अभी निर्देश नहीं आए हैं। ज्यादातर शिक्षक घर से ही कक्षाओं का संचालन करेंगे। - डीआईओएस सतीश तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी। कुछ स्कूल 20 से तो कुछ जून से ही कक्षाएं शुरू करेंगे। ये स्कूलों को तय करना होगा सभी को सुरक्षित रखते हुए कैसे ऑनलाइन कक्षाओं को संचालित किया जाए। बेहद जरूरी हो तो ही शिक्षकों को स्कूल बुलाया जाए। - बलविंदर सिंह, सीबीएससी सिटी कोऑर्डिनेटर और गुरु नानक मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल

सरकारी आदेशों का पालन करते हुए हर स्कूल अपने हिसाब से ही शेड्यूल तय करता है। शीलिंग हाउस स्कूल में जून तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी थीं तो स्कूल अब जून में ही खुलेगा। अभी शिक्षकों को घर से ही काम करना होगा। फिलहाल रिस्क नहीं ले सकते है। आगे की जैसी स्थितियां होंगी, वैसे निर्णय लिए जाएंगे। - वनिता मेहरोत्रा, सीआईएससीई कन्वीनर और शीलिंग हाउस स्कूल की प्रिंसिपल


20 मई से नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं को शुरू करेंगे। कोरोना काल में पूरी तरह से सरकारी आदेशों का ही पालन किया जाएगा। शिक्षक घर से ही कार्य करेंगे, उनको स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। - केवी विंसेंट, सीआईएससीई सिटी कोऑर्डिनेटर और हडर्ड स्कूल के प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed