{"_id":"5740cfd74f1c1bcc64ac764f","slug":"up-board-result-cbse-backward","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट में यूपी बोर्ड से पिछड़ा सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट में यूपी बोर्ड से पिछड़ा सीबीएसई
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 22 May 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
सफलता पर खुशी जताते केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल, बर्रा के स्टूडेंट।
- फोटो : amarujala
इंटरमीडिएट के रिजल्ट में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) यूपी बोर्ड से पिछड़ गया है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार (2016) का रिजल्ट करीब 12 फीसदी कम हुआ है। इसके सापेक्ष यूपी बोर्ड का रिजल्ट सुधरा है। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में इस बार 94.33 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। वहीं सीबीएसई का इस बार 85.87 फीसदी रिजल्ट रहा।
कानपुर में सीबीएसई 2015 के इंटरमीडिएट की परीक्षा 8,659 स्टूडेंटों ने दी थी। इसमें से 98.10 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट 89 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 91 फीसदी था। वहीं, इस बार (2016) स्टूडेंटों की संख्या कम हो गई, फिर भी रिजल्ट खराब आया है।
सीबीएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक शहर के 59 पब्लिक स्कूलों के 8,339 स्टूडेंटों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इसमें से 85.87 फीसदी स्टूडेंट पास हो सके हैं। लड़कों का रिजल्ट 83.18 फीसदी रह गया। लड़कियों का भी रिजल्ट .80 फीसदी गिरकर 90.20 फीसदी रहा। आईसीएससी का रिजल्ट भी सीबीएसई से बेहतर रहा है। आईसीएससी के करीब 98 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे।