{"_id":"69ea3d230007eb63360af285","slug":"up-board-result-arya-tops-intermediate-abhishek-tiwari-tops-high-school-in-the-district-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: फतेहपुर में इंटरमीडिएट में आर्या तो हाईस्कूल में अभिषेक तिवारी ने जिला किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: फतेहपुर में इंटरमीडिएट में आर्या तो हाईस्कूल में अभिषेक तिवारी ने जिला किया टॉप
Thu, 23 Apr 2026 09:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:10 PM IST
सार
UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अभिषेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले में इंटरमीडिएट की छात्रा आर्या ने 500 में 464 अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम हासिल किया है। इसी तरह हाईस्कूल में अभिषेक तिवारी ने 600 में 582 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की संख्या में आई गिरावट
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की संख्या में पिछली बार की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। हाईस्कूल में 1.18 फीसदी और इंटरमीडिएट में 1.34 फीसदी की कमी आई है। यह गिरावट जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है। वर्ष 2026 में हाईस्कूल के लिए कुल 36,701 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 29,738 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 34,563 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 30,752 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार के परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहे हैं।