फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up board result 2018 know about kanpur toppers

UP Board result 2018: शहर के 15 होनहारों का यूपी के टॉप-10 में बजा डंका

Sun, 29 Apr 2018 06:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Apr 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
up board result 2018 know about kanpur toppers
खुशी का इजहार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 में शहर के 15 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। इनमें दो छात्र ऐसे हैं जो टॉप-5 में शामिल हैं। इस बार शहर के 87.45 प्रतिशत छात्रों ने हाईस्कूल में सफलता हासिल की है जबकि इंटरमीडिएट में 86.85 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
विज्ञापन


ओंकारेश्वर विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्र शुभम दीक्षित ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी में चौथा स्थान और कानपुर में पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में ही एसजी मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वेदांशी दीक्षित (91.80 प्रतिशत) ने पांचवां, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के सूर्यांश प्रताप सिंह (91.40 प्रतिशत) ने सातवां, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रखर वर्मा, ऋषभ सोनकर है।
विज्ञापन

 

श्याम द्विवेदी ने 91.00 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से यूपी के नौवें टॉपर घोषित हुए हैं। इसी स्थान पर शहर के ओंकारेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आकाश शुक्ला भी हैं। यूपी में दसवें स्थान पर भी 90.80 अंकों के साथ बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र हितेश वाजपेई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल में 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ शिवाजी इंटर कॉलेज के अभिषेक वर्मा ने यूपी में पांचवां स्थान हासिल किया। अभिषेक सिटी टॉपर भी हैं। 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी में छठा स्थान बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के उत्कर्ष यादव, 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ एसवीएमएमएस स्कूल केशवनगर के अनिकेत अग्रहरि ने सातवां स्थान हासिल किया।


 

आठवें स्थान पर द मॉडल इंटर कॉलेज कल्याणपुर के अभिजीत सिंह कुशवाहा (93.33 प्रतिशत) हैं। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के यश गुप्ता और शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की राखी वर्मा ने 93.17 अंकों के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। अनुभव इंटर कॉलेज, मुरलीपुर रार के दीपक पाल ने 93.00 अंकों के साथ यूपी में दसवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed