{"_id":"67ba223ce1aba4141001bad9","slug":"up-board-exams-from-tomorrow-students-should-carry-9th-and-11th-registration-card-along-with-the-admit-card-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1013211-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से, छात्र प्रवेशपत्र के साथ लेकर जाएं 9वीं व 11वीं का रजिस्ट्रेशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से, छात्र प्रवेशपत्र के साथ लेकर जाएं 9वीं व 11वीं का रजिस्ट्रेशन कार्ड
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 10वीं और 12वीं के छात्र अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा 9वीं और 11वीं का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी लेकर जाएं। बिना रजिस्ट्रेशन कार्ड के छात्रों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। शनिवार को केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 123 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 46665 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 47606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 5489 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सभी केंद्रों के हर कमरों, लॉबी को वायस रिकार्डर सीसीटीवी से लैस किया गया है। इसका कंट्रोल रूम जीजीआईसी चुन्नीगंज में बनाया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 123 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 123 केंद्र व्यवस्थापक, 123 वाह्य केंद्र व्यस्थापक, छह सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को विभाग के अधिकारी और उनकी टीमें केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। सभी कैमरों को फिर से जांचने के साथ इनका कंट्रोल रूम से कनेक्शन भी चेक किया गया। प्रशासन ने कैमरे की रिकार्डिंग को छह महीने तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
तीन लोगों की निगरानी में खुलेंगे प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्रों को डबल लॉक अलमारी में रखने के निर्देश हैं। इसके साथ ही परीक्षा के समय केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी प्रश्नपत्र खोले जाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा के दौरान निकट की फोटो कापी की दुकानें बंद रहेंगी। लाउडस्पीकर भी 10 बजे तक बजेंगे। ऐसा न होने पर कंट्रोल में शिकायत की जा सकती है।
- परीक्षा दो पालियों में होंगी। आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह की पाली 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दो से 5:15 बजे तक होगी।
- प्रवेश-पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन कार्ड लाना अनिवार्य है। अगर छात्र इसे भूल जाते हैं तो घबराएं नहीं, केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क करें। परीक्षा दिलवाई जाएगी।
- जूते-मोजे पहनकर जा सकते हैं, केवल चेकिंग होगी।