फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up board exam started in 128 centers in peace in kanpur

यूपी बोर्ड परीक्षा: कड़ी निगरानी में हिन्दी के पेपर के साथ शुरू हुई परीक्षा

Tue, 18 Feb 2020 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
up board exam started in 128 centers in peace in kanpur
बोर्ड परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बने 128 केंद्रों पर मंगलवार की सुबह यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन केंद्रों पर बी कॉपियों के संकट ने परीक्षार्थियों को रुला दिया। हालांकि बाद में छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट की बी कॉपी देकर परीक्षा पूरी कराई गई।
विज्ञापन


शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण करके परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भी परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा में प्राइवेट और रेगुलर मिलाकर एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से शुरू हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5.15 बजे तक होगी।
विज्ञापन

संबंधियों को दी थी पांच परीक्षा केंद्रों की कमान, हटाए गए

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले ही डीआईओएस ने पांच केंद्रों के व्यवस्थापक बदल दिए। विद्यालय प्रबंधन ने अपने संबंधियों को इन परीक्षा केंद्रों की कमान सौंप दी थी। नियमत: परीक्षा केंद्रों में स्कूल के प्रिंसिपल को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाते हैं।

अगर विद्यालय के मैनेजमेंट से स्कूल के प्रधानाचार्य का कोई भी रिश्ता है तो उनको केंद्र व्यवस्थापक नहीं बनाया जाता है। ऐसे पांच स्कूलों के प्रधानाचार्य मैनेजमेंट के संबंधी निकले, जिनको बदल दिया गया है। डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि जेडीएस इंटर कॉलेज भैरमपुर, सरदार पटेल इंटर कालेज, एचपी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, डीआरडी इंटर कॉलेज, शत्रुघ्न बालिका इंटर कॉलेज कल्याणपुर के केंद्र व्यवस्थापकों को बदल दिया गया है। साथ ही नए केंद्र व्यवस्थापक तैनात भी कर दिए गए हैं।

प्रवेश पत्र खोने पर भी दे सकते परीक्षा
अगर परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खो जाए तो इस दशा में केंद्र व्यवस्थापक उस दिन का पेपर तो करा लेंगे, लेकिन अगले दिन के पेपर के लिए छात्र को अपने स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा जारी किया प्रवेश पत्र लाना होगा, जिसका मिलान स्कूल आईडी कार्ड से होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed