{"_id":"5cc47842bdec22072668584b","slug":"up-board-exam-result-2019-and-up-topper-gautam-raghuvanshi-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Results 2019: पढ़िए गौतम रघुवंशी की सफलता की कहानी, सीएम योगी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Results 2019: पढ़िए गौतम रघुवंशी की सफलता की कहानी, सीएम योगी ने दी बधाई
Sat, 27 Apr 2019 09:11 PM IST
प्रशांत कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
गौतम रघुवंशी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। विजय नगर में रहने वाले गौतम ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर के छात्र हैं।
गौतम बताते हैं कि बचपन से ही उन्होंने सबसे आगे रहने का लक्ष्य लेकर पढ़ाई की है। गौतम का मानना है कि अगर आपके अंदर किसी चीज को पाने की लगन है तो सफलता जरूर मिलेगी। गौतम को राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है। कहते हैं कि फिलहाल उनका फोकस पढ़ाई पर है।
पिता धीरज कुमार कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में क्लर्क हैं। मां निर्मला रघुवंशी गृहिणी हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन प्रेरणा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही है। गौतम की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

Trending Videos
पसंदीदा विषय विज्ञान और गणित
गौतम के सबसे पसंदीदा विषय विज्ञान और गणित हैं। कहते हैं कि जब भी उन्हें मौका मिलता है वे गणित के कठिन सवालों को हल करने की कोशिश में जुट जाते हैं। 10वीं में होने के बावजूद 12वीं और स्नातक के सवालों को हल करने की कोशिश करते हैं।
प्राप्त किये अंक
विषय प्राप्तांक
हिंदी 97
इंग्लिश 98
मैथमेटिक्स 98
साइंस 99
सामाजिक विज्ञान 92
कला 99
प्राप्त किये अंक
विषय प्राप्तांक
हिंदी 97
इंग्लिश 98
मैथमेटिक्स 98
साइंस 99
सामाजिक विज्ञान 92
कला 99
बहन की शादी में नहीं गए, नवरात्रि में रहे व्रत
गौतम कहते हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले। गौतम के मुताबिक इसके लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अच्छी शिक्षा पर फोकस दिया जाना चाहिए।
गौतम कहते हैं कि नकल करने वाले छात्रों में अंदर की क्षमता विकसित नहीं हो पाती है। ऐसे में उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। इसलिए नकल हर कीमत पर रोकी जानी चाहिए। इसमें केवल सरकार की भूमिका नहीं बल्कि छात्रों और उनके परिजनों की भूमिका अहम होनी चाहिए।
गौतम ने अच्छे अंक हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। वे बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करने के लिए चचेरी बहन की शादी में भी नहीं गए थे। नवरात्र में पूरे नौ दिन व्रत रहते हुए भी पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि- UP बोर्ड परीक्षा 2019 में हाई स्कूल में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी और बाराबंकी के शिवम और तनुजा विश्वकर्मा को अनेकों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन में प्रगति पथ पर उत्तरोत्तर यूं ही आगे बढ़ते रहें और सफलता के प्रतिमान गढ़ते रहें।
UP बोर्ड परीक्षा 2019 में हाई स्कूल में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी और बाराबंकी के शिवम और तनुजा विश्वकर्मा को अनेकों शुभकामनाएं।
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 27, 2019
ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन में प्रगति पथ पर उत्तरोत्तर यूं ही आगे बढ़ते रहें और सफलता के प्रतिमान गढ़ते रहें।