फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP Board: 1817 candidates absent in class 10th and 942 in class 12th

UP Board: अंधेरे में परीक्षा देते मिले परीक्षार्थी, 10वीं में 1817 व 12वीं में 942 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Thu, 22 Feb 2024 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले में कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुईं। डीएम, पर्यवेक्षक व डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का घूम-घूमकर जायजा लिया।

विज्ञापन
UP Board: 1817 candidates absent in class 10th and 942 in class 12th
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं। हालांकि पहले दिन ही कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं नजर आईं। कहीं कक्ष निरीक्षक नहीं आए, तो कहीं जिस कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी, वह पहले से ही अवकाश पर थे। ब्लाॅक कमालगंज में एक केंद्र पर अंधेरे में परीक्षार्थी परीक्षा देते मिले। पर्यवेक्षक की आख्या पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक बदल दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारी पूरे दिन केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे। पहले दिन हाईस्कूल में 1817 व इंटरमीडिएट में 942 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के 79 परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय व दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय और हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देने को सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज, रामानंद बालक व बालिका और एनएकेपी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को तलाशी के बाद प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र ने डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का जायजा लिया। डीएम ने कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा केंद्रों को देखा। सीसीटीवी कैमरे में कक्ष संख्या न देख उन्होंने डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के डीवीआर पर कक्ष संख्या भी अंकित कराएं। करीब 10 मिनट रुकने के बाद वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जनपद के पर्यवेक्षक एवं एडी बेसिक राजेश कुमार ने ब्लॉक कमालगंज के गंगा देवी इंटर कॉलेज, स्वराजवीर और फिरोज गांधी इंटर कॉलेज समेत पांच केंद्रों का जायजा लिया। गंगा देवी इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी अंधेरे में परीक्षा दे रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक विमला कुमारी बोलीं कि बिजली चली गई है, वैकल्पिक व्यवस्था करवा रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। पर्यवेक्षक की आख्या पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक विमला कुमारी को हटाकर जीआईसी फर्रुखाबाद के शिक्षक अवधेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया। डीआईओएस ने बताया कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर केंद्र व्यवस्थापक बदला गया।

शिक्षक अवकाश पर लगा दी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कई कॉलेजों में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करने के लिए नहीं पहुंचे। महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद में बेसिक शिक्षा विभाग के चार शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने नहीं आए। एनएकेपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य इंदू मिश्रा ने बताया कि बेसिक के ही तीन शिक्षक ड्यूटी करने नहीं पहुंचे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि एनएकेपी इंटर कॉलेज में बेसिक के जिन तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, वह तीनों सीसीएल पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed