{"_id":"5fdf2e4a8ebc3e3fc5667734","slug":"up-bike-rider-home-guard-killed-soldier-injured-in-collision-with-dcm-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महोबा में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महोबा में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, सिपाही घायल
Sun, 20 Dec 2020 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Dec 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर-सागर हाईवे में खन्ना टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने यूपी 112 बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में सिपाही को सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना पर एसपी एके श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंच सिपाही का हालचाल जाना। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले डीसीएम वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के गर्रही गांव निवासी राजकरन (30) पुत्र राजेंद्र कुमार थाना खन्ना में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी यूपी 112 बाइक में थी।
शनिवार की शाम सूचना मिली कि बहिंगा गांव के समीप दुर्घटना में कोई युवक घायल हो गया है। सूचना पर सिपाही राजकरन व होमगार्ड हरिचरण प्रजापति (40) निवासी सिजहरी श्रीनगर यूपी 112 बाइक से बहिंगा गांव जा रहे थे। तभी हाईवे में खन्ना टोल प्लाजा से सौ मीटर पहले पीछे से डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि सिपाही राजकरन गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस टोल प्लाजा में लगे कैमरों के फुटेज से वाहन के नंबर की तलाश में जुटी है। बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड हेलमेट लगाए थे। जिससे सिपाही की जान बच गई जबकि होमगार्ड के शरीर के ऊपर से डीसीएम वाहन का पहिया निकल जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंच एसपी ने हालचाल जाना।
दुर्घटना की सूचना पर जा रहे थे सिपाही व होमगार्ड
बाबूलाल चौराहा बांदा निवासी चुन्नू साहू (23) बाइक से बांदा जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर बहिंगा गांव के समीप पुलिया से टकरा गई। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घायल की सूचना पर यूपी 112 के सिपाही व होमगार्ड मौके पर जा रहे थे, लेकिन घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना हो गई। इससे होमगार्ड की जान चली गई। पुलिया से टकराकर घायल हुए चुन्नू साहू को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर दिया।
दुर्घटना में युवक की मौत
रिश्तेदारी में बांदा में जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। कस्बा चरखारी के मोहल्ला खंदिया निवासी विश्वनाथ (28) पुत्र प्रभुदयाल बाइक से बांदा जा रहे थे। तभी कबरई मार्ग में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।