{"_id":"68d042a3ee3aab8600014f97","slug":"up-befriended-a-woman-on-a-matrimonial-site-lured-her-with-promise-of-marriage-and-misdeed-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Sun, 21 Sep 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:59 PM IST
सार
Kanpur News: उन्नाव के युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
काकादेव थानाक्षेत्र में मैट्रिमोनियल साइट से उन्नाव के एक युवक ने युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद अश्लील वीडियो बना लिए। युवती ने शिकायत परिजनों से की जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके सगे भाई को मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सर्वोदयनगर इलाके में रहने वाली युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी मुलाकात जिला उन्नाव के थाना सफीपुर के सराय सूबेदार पश्चिम निवासी सुशांत रावत से एक मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान सुशांत ने शादी का प्रस्ताव रख अगस्त 2022 में घरवालों को लेकर युवती के घर पहुंच गया। आरोपी ने जल्द से जल्द शादी हाेने की बात कहते हुए उन्नाव में अपने दोस्त के घर ले गया जहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद सुशांत ने शादी से इन्कार कर दिया।
काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझाैता कर लिया था और शादी भी तय हो गई थी। इस बीच दहेज में 10 लाख रुपये मांगने पर युवती ने शादी तोड़ दी और रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशांत रावत व उसके भाई सुरेश उर्फ सर्वेश रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।