Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: B.Tech student attempted to slit his wrist before hanging himself

यूपी: फंदा लगाने से पहले बीटेक छात्र ने कलाई काटने का किया था प्रयास, बेटे की मौत से माता-पिता की हालत बिगड़ी

Sun, 29 Nov 2026 10:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 29 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
UP: B.Tech student attempted to slit his wrist before hanging himself
यश कटियार - फोटो : अमर उजाला
काकादेव थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती स्थित चंदेल बॉयज हॉस्टल में एचबीटीयू के बीटेक छात्र यश कटियार (19) ने खुदकुशी से पहले अपने बाएं हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। इसमें नाकाम रहने पर उसने फंदा लगाकर जान दी। फॉरेंसिक टीम ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, खुदकुशी की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सिकंदरा के सहाबापुर राजपुर गांव निवासी किसान संदीप कटियार का यश इकलौता बेटा था। वह एचबीटीयू से केमिकल ट्रेड में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार शाम को चचेरा भाई शोभित कटियार जब चंदेल हॉस्टल पहुंचा तो यश के खुदकुशी करने का पता चला। घटना के बाद मां संगीता और पिता की हालत बिगड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस में चाचा प्रदीप कटियार और मुंह बोले बाबा अधिवक्ता सतीश कटियार हॉस्टल के छात्रों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि यश की मां से शुक्रवार को फोन पर बात हुई थी। उसने शनिवार शाम तक घर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन


परिजन का कहना है कि वह शराब नहीं पीता था। उन्हें आशंका है कि कमरे में किसी और ने शराब पी होगी। इसकी जानकारी अन्य छात्रों को है लेकिन कोई अपना मुंह नहीं खोल रहा। परिजन ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed