फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Attempt to burn woman alive for protesting molestation on Independence Day, hospitalized

खौफनाक: स्वतंत्रता दिवस के दिन महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, छेड़खानी का विरोध करने पर दी 'सजा'

Sun, 15 Aug 2021 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Aug 2021 02:23 PM IST
सार

महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली इलाके के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
UP: Attempt to burn woman alive for protesting molestation on Independence Day, hospitalized
अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोपी के परिजनों ने शौच के लिए जाते समय महिला से मारपीट कर आग लगा दी।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी व परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी पति-पत्नी और गांव का ही युवक गुजरात में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


वर्तमान में महिला और गांव के पड़ोसी युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने कुलपहाड़ थाने में शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी विपिन यादव पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शौच के लिए गई महिला को आरोपी के माता-पिता ने मारपीट कर आग के हवाले कर दिया। जिससे चीख पुकार मच गई। पीड़ित महिला को आनन-फानन सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

 

एसपी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बयान दिया है कि आरोपी के माता पिता ने शौच के लिए बाहर निकलने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है जबकि पिता की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed