{"_id":"61573d108ebc3e334f7c21a3","slug":"up-ats-arrested-dhiraj-jagtap-who-converted-to-islam-around-10-year-ago-from-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन रैकेट: यूपी एटीएस ने इस्लाम धर्म अपनाने वाले धीरज जगताप को किया गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही हिंदू से बना था मुस्लिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन रैकेट: यूपी एटीएस ने इस्लाम धर्म अपनाने वाले धीरज जगताप को किया गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही हिंदू से बना था मुस्लिम
Fri, 01 Oct 2021 10:23 PM IST
Vikas Kumar
एएनआई, कानपुर
एएनआई, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश एटीएस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि वह लोगों को नौकरी का लालच देकर और धमकाकर धर्मांतरण करा रहा था।
विज्ञापन
आरोपी धीरज जगताप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश एटीएस ने धर्म परिवर्तन रैकेट में कथित संलिप्तता के आरोप में करीब 10 साल पहले इस्लाम धर्म अपनाने वाले धीरज जगताप नाम के एक व्यक्ति को कानपुर से गिरफ्तार किया है। एटीएएस ने बताया कि यह कानपुर में अवैध धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रलोभन दे रहा था। शुक्रवार सुबह उसको कानपुर से पूछताछ के लिए उठाया गया था। शनिवार को एटीएस उसे लखनऊ कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
अब तक 14 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि वह लोगों को नौकरी का लालच देकर और धमकाकर धर्मांतरण करा रहा था। यूपी एटीएस ने 20 जून से अब तक अवैध धर्मांतरण मामले में मौलाना उमर गौतम, मौलाना कलीम सिद्दीकी, रामेश्वर कावड़े उर्फ आदम, भूप्रिय बंदो उर्फ अर्सलान मुस्तफा और कौशल आलम समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन