यूपी विधानसभा चुनाव: विवादित बोल पर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के खिलाफ केस दर्ज
भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, धमकी देने, कोविड-19 काल के उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने समर्थकों को यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि विरोधियों को लाठी-डंडे और जूता चप्पलों से मारो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में विवादित बयान के वायरल वीडियो के मामले में नौबस्ता पुलिस ने शनिवार देर रात भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। आयोग की जांच में आचार संहिता उल्लंघन व धमकी देने की पुष्टि हुई जिसके आधार पर केस दर्ज कराया गया है।
भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी को इस बार भी पार्टी ने किदवई नगर सीट से प्रत्याशी बनाया है। 25 जनवरी को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वह अपने समर्थकों से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि विरोधियों को लाठी-डंडे और जूता चप्पलों से मारो बस गोली मत मारना। बाकी हम सब संभाल लेंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने विधायक से इस बारे में बात की तो विधायक ने पुष्टि करते हुए कहा कि महेश त्रिवेदी कभी पलटते नहीं है। उसके बाद वही बयान दोहराया।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया रिटर्निंग ऑफिसर सुधांशु त्रिपाठी की तहरीर पर महेश त्रिवेदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, धमकी देने, कोविड-19 काल के उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नौबस्ता पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि वायरल वीडियो 24 जनवरी का है।