फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up assembly election 2017 vote counting

मतगणना की घड़ी नजदीक आते ही धड़कनें तेज

Fri, 10 Mar 2017 10:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 10:05 PM IST
सार


- समर्थक जीत के प्रति लगा रहे बाजियां 

विज्ञापन
up assembly election 2017 vote counting
डेमो पिक

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिये मात्र एक दिन का समय होने से प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की दिल की धड़कनें तेज हो गयी हैं। सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहें हैं। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी भी किसी से अपने को कम नही बता रहें हैं। 
विज्ञापन

 
विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को की जायेगी। मतदान समाप्ति होने के बाद जब मतगणना का समय नजदीक आया तो प्रत्याशी सहित उनके दावेदार जीत का दावा करते नजर आ रहें हैं। जबकि कई समर्थक जीत के प्रति शर्त भी लगा रहें हैं। शहर व कस्बों सहित यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में बस इसी बात को लेकर चर्चा की जा रही है। जिसमें होने वाले सर्वेक्षणों को लेकर भी चर्चा होती है। 
विज्ञापन


जीत के लिये प्रत्याशियों ने मानी मनौती
मतदान समाप्ति होने के बाद प्रत्याशी विभिन्न धार्मिक स्थानों में जीत के लिये मनौतियां मान रहें हैं। वहीं साधू संतों से आशीर्वाद भी ले रहें हैं। शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक प्रमुख दल के दावेदारों को मंदिर-मस्जिद में शीश नवाते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम के प्रति महिलाएं भी उत्सुक
यूपी की महिलाएं भी चुनाव की मतगणना को लेकर उत्सुक हैं। वह भी अपने पसंद के प्रत्याशी की जीत के लिये भगवान से दुआएं कर रहीं हैं। महिलाएं टेलीविजन के समाचारों व समाचार पत्रों पर इस समय ज्यादा ध्यान दे रही हैं। महिला गायत्री देवी ने बताया कि उनके पंसद का प्रत्याशी जीतने पर उन्हें खुशी होती है। पिछली बार भी जिस प्रत्याशी को उन्होंने वोट दिया था। वही जीता था। इस बार देखना है क्या होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed