फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nine patients tested positive for dengue and 11 for typhoid.

Etawah News: डेंगू के नौ व टाइफाइड के 11 मरीज निकले पॉजिटिव

Wed, 30 Sep 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Nine patients tested positive for dengue and 11 for typhoid.
फोटो 32: खून की जांच करवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
इटावा। जिले में डेंगू व टाइफाइड के लगातार केस बढ़ रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 248 मरीजों में डेंगू, टाइफाइड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 50 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें पांच मरीजों को भर्ती कर इलाज चल रहा है। इसी तरह 103 मरीजों की टाइफाइड की जांच हुई, इसमें 11 मरीज में टाइफाइड पॉजिटिव मिला जबकि 95 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई, जिसमें एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन


संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह आठ बजते ही दूर-दूर से मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान 1357 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया जबकि 200 से अधिक मरीज पुराने पर्चे पर दवा लेने पहुंचे। इन मरीजों में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, टाइफाइड, खांसी, जुकाम व त्वचा रोग के रहे। इसकी वजह से फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉक्टरों ने मरीजों में डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया के लक्षण देखने के बाद 248 मरीजों की खून की जांच करवाई। इससे खून की जांच करवाने के लिए मरीजों की पंजीकरण कक्ष के बाहर लगी लाइन लग गई। फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। इस समय लोग जरा सी लापरवाही में वायरल बुखार, डेंगू व टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed