{"_id":"6abc0ce6247d3189b409c1c0","slug":"district-stuck-at-4195-percent-ranks-15th-in-the-state-for-school-green-ratings-etawah-news-c-216-1-etw1004-150539-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 41.95 प्रतिशत पर अटका जिला, प्रदेश में 15वें पायदान पर विद्यालयों की हरित रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 41.95 प्रतिशत पर अटका जिला, प्रदेश में 15वें पायदान पर विद्यालयों की हरित रेटिंग
Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
इटावा। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026-27 में जिले की रफ्तार प्रदेश के अग्रणी जिलों से पीछे है। 28 सितंबर तक जिले के 2,970 विद्यालयों में से महज 1,246 विद्यालय ही रेटिंग की पूरी प्रक्रिया में पहुंच सके हैं। अंतिम पूर्णता दर 41.95 प्रतिशत के साथ प्रदेश की जिलावार सूची में 15वें स्थान पर है।
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से संचालित इस कार्यक्रम में जिले के 1,566 विद्यालयों ने प्रक्रिया शुरू की है। इनमें 1,485 विद्यालय पंजीकृत हुए, जबकि 1,246 विद्यालयों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। यानी अभी भी जिले के करीब 1,700 से अधिक विद्यालय अंतिम पूर्णता तक नहीं पहुंच पाए हैं। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है। विभाग की ओर से शेष विद्यालयों को जल्द पंजीकरण कर रेटिंग प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।