{"_id":"69850b67aedd9a82d10ffaec","slug":"up-and-chandigarh-will-clash-on-shivkumars-final-pitch-from-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-141039-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिवकुमार की अंतिम पिच पर आज से होगी यूपी और चंडीगढ़ की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिवकुमार की अंतिम पिच पर आज से होगी यूपी और चंडीगढ़ की टक्कर
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लीग चरण का मुकाबला शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने अंतिम समय में वरिष्ठ पिच क्यूरेटर शिवकुमार इसी पिच पर काम कर रहे थे। मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें मैदान पर उतरने के बाद शिवकुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। मैच सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगा।
एलीट ग्रुप-डी में शामिल उत्तर प्रदेश के लिए यह लीग चरण का अंतिम मुकाबला है, जिसमें जीत दर्ज कर नॉकआउट में जगह बनाना उसकी प्राथमिकता होगी। यूपी टीम इस समय पांच मैचों में 40 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, चंडीगढ़ की टीम भले ही अंक तालिका में निचले पायदान पर हो, लेकिन वह मेजबान टीम की राह मुश्किल बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दोनों टीमों ने पिछले दो दिनों से ग्रीनपार्क की काली मिट्टी की पिचों पर कड़ा अभ्यास किया है। ठंडे मौसम के कारण शुरुआती सत्र में ओस की भूमिका अहम रह सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। हालांकि धूप निकलने के बाद बल्लेबाजों के लिए विकेट अनुकूल होने की उम्मीद है, ऐसे में टॉस भी मैच की दिशा तय कर सकता है। कोच ज्ञानेंद्र पांडेय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे आदर्श सिंह को घरेलू मैदान का अच्छा अनुभव है। टीम में प्रशांतवीर, अक्षु बाजवा और रितुराज शर्मा जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। दूसरी ओर चंडीगढ़ की टीम देवांग कौशिक, राघव वर्मा, आरुष भंडारी, आर्यन दुग्गल और अभिराज जैसे खिलाड़ियों के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी।