{"_id":"6983b052877177dd19051317","slug":"up-and-chandigarh-tested-their-capabilities-to-qualify-for-the-knockout-stage-kanpur-news-c-362-1-ka11003-140966-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नॉकआउट में प्रवेश के लिए यूपी और चंडीगढ़ ने परखी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नॉकआउट में प्रवेश के लिए यूपी और चंडीगढ़ ने परखी क्षमता
विज्ञापन
बल्लेबाजी का अभ्यास करते यूपी टीम के आदर्श सिंह।
- फोटो : संवाद
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के नॉकआउट में जगह पक्की करने के इरादे से उत्तर प्रदेश की टीम ने बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। दूसरी ओर चंडीगढ़ की टीम ने भी ग्रीनपार्क की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने पर पूरा ध्यान दिया। उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच लीग चरण का अंतिम मुकाबला छह से नौ फरवरी तक ग्रीनपार्क में खेला जाएगा।
दोनों टीमें सुबह स्टेडियम पहुंचीं। घना कोहरा होने के कारण अभ्यास सत्र निर्धारित समय सुबह साढ़े नौ के बजाय साढ़े दस बजे शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम ने कोच ज्ञानेंद्र पांडे की देखरेख में पहले हल्का वार्मअप किया। इसके बाद आदर्श सिंह, दीपक राजपूत, काव्य, शुभम मिश्रा, रितुराज शर्मा, मोहम्मद अमान और अली जफर मोहसिन ने नेट्स पर कड़ा अभ्यास किया। बल्लेबाजों ने डिफेंस के साथ-साथ शॉट चयन पर विशेष ध्यान दिया और पिच को समझने की कोशिश की।
गेंदबाजी सत्र में प्रशांतवीर, विजय कुमार, शुभम मिश्रा और अक्षु बबेजा ने सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी कर अपनी तैयारियों का संकेत दिया। नॉकआउट में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश को चंडीगढ़ के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है। हार या ड्रॉ की स्थिति में टीम लीग चरण से बाहर हो जाएगी। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यूपी टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक गहन अभ्यास किया।
विज्ञापन
उधर, चंडीगढ़ की टीम ने भी वार्मअप और फुटबॉल के जरिये अभ्यास सत्र की शुरुआत की। इसके बाद कोच की निगरानी में दुष्यंत, अरनव बंसल, राघव वर्मा, आरुष भंडारी, देवांग कौशिक और अभिराज ने संयमित बल्लेबाजी का अभ्यास किया। गेंदबाजी में जसकीरत सिंह, आर्यन दुग्गल, हरीश, साहिल और अभिराज ने अपनी लाइन-लेंथ को दुरुस्त करने पर खासा जोर दिया।