फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP: Akhilesh Says After 'Prepaid Victims,' a New Category of 'T-Victims' Has Now Emerged

UP: अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा- एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा ‘पीडीए टी’

Sat, 18 Apr 2026 08:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Apr 2026 08:31 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर चायवालों के लिए एक संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम ‘पीडीए टी’ होगा। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Says After 'Prepaid Victims,' a New Category of 'T-Victims' Has Now Emerged
अखिलेश ने किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्यन द्वारा चाय की दुकान बंद करने का मामला पूरे दिन सोशल मीडिया में छाया रहा। शनिवार दोपहर पूर्व मुख्यमंंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर चायवालों के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रीपेड पीड़ित के बाद सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा चौकी चौराहा स्थित चाय की दुकान से चाय पत्ती का सैंपल लिए जाने के मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा पूरे प्रदेश के चाय विक्रेता पीडीए से जुड़ेंगे और एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा ‘पीडीए टी’।

विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रिय चायवालों, फतेहपुर में उन्होंने आत्मनिर्भर आर्यन की दुकान पर प्रेमपूर्वक चाय पी थी। इसके बाद फूड सिक्योरिटी विभाग ने आर्यन (होटल संचालक शेषमणि के पुत्र) से सैंपल लिया। यह कहकर धमकी दी कि तुम एल्युमीनियम के बर्तन में चाय बनाते हो दुकान सील कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने तंज किया कि अच्छा हुआ यह नहीं कहा कि लाल सिलिंडर पर बनाते हो तो सील कर देंगे। वैसे कह भी नहीं पाते क्योंकि सिलिंडर मिल ही नहीं रहा है। अखिलेश ने एक्स पर आरोप लगाया कि यह धमकी केवल आर्यन को नहीं बल्कि उन सभी युवाओं को है जो बेरोजगारी के इस दौर में चाय या छोटे कारोबार के सहारे आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस व्यवस्था का नाम मिलावट विभाग रखा जाना चाहिए। पीड़ितों में प्रीपेड पीड़ित के बाद अब ‘टी पीड़ित’ की नई श्रेणी जुड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed