{"_id":"68d825f03b488b024c09b64a","slug":"up-after-bareilly-conspiracy-to-incite-violence-in-kanpur-report-filed-against-26-people-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली के बाद कानपुर में बवाल की साजिश, 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली के बाद कानपुर में बवाल की साजिश, 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 27 Sep 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:29 PM IST
सार
बरेली के बाद कानपुर में बवाल की साजिश सामने आई है। जुमा की नमाज के बाद ऑडियो वायरल किया। वायरल ऑडियो के बाद करीब 20 से 25 युवक मौके पर इकट्ठा भी हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बरेली के बाद शहर में भी शुक्रवार को बवाल करने की साजिश की गई। बरेली में भड़काऊ ऑडियो वायरल होने के बाद भीड़ इकट्ठा होने के बाद माहाैल बिगड़ गया था। इसी तरह शहर में रेलबाजार थानाक्षेत्र में भी एक भड़काऊ ऑडियो जुमे की नमाज के बाद वायरल कर सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की गई। हालांकि पुलिस और इंटेलीजेंस की सक्रियता के चलते समय रहते पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया। चौकी इंचार्ज सुजातगंज की तहरीर पर एक नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चौकी प्रभारी सुजातगंज राज मोहन मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को वह पुलिस बल के साथ अजमेरी मस्जिद पर ड्यूटी कर रहे थे। नमाज समाप्त होने के बाद जब लोग घर लौट रहे थे तभी मदर होटल तिराहा निवासी जुबेर अहमद खान उर्फ जुबेर गाजी ने एक ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो में विशेष समुदाय के लोगों को शासन-प्रशासन के विरुद्ध उकसाकर दंगा कराने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश का जिक्र था। इस वायरल ऑडियो के बाद करीब 20 से 25 युवक इकट्ठा हो गए। स्थिति गंभीर होती देख पुलिस अधिकारियों ने तुरंत लोगों को समझाया और उन्हें शांतिपूर्वक घर भेज दिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि यदि समय रहते हस्तक्षेप न किया जाता तो इलाके का माहौल बिगड़ सकता था। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर जुबेर गाजी और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब वायरल ऑडियो की जांच कर रही है।

रावतपुर से शुरू हुआ बवाल दूसरे शहरों में भी पहुंचा
आई लव मोहम्मद के समर्थन को लेकर शहरों में जारी प्रदर्शन कानपुर के रावतपुर से शुरू हुआ था। चार नवंबर को बारावफात के जुलूस के दौरान एक सार्वजनिक सड़क पर आई लव मोहम्मद लिखे बोर्ड लगाने के आरोप में नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से बरेली, उन्नाव और कई शहरों में प्रदर्शन चल रहे हैं। शुक्लागंज में आई लव मोहम्मद के समर्थन में निकाले गए जुलूस और बवाल के बाद बालू घाट चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और 30 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हर स्थिति से निपटने को कमिश्नरी पुलिस तैयार
आई लव मोहम्मद को लेकर मचे बवाल के बाद कमिश्नरी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व थानेदार हर स्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार हैं। पुलिस के उच्चाधिकारी भी हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर बनाए हैं। इंटेलीजेंस में हर तरह के इनपुट अफसरों तक पहुंचा रहे हैं। शहर के मुस्लिम संवेदनशील और अतिसंवेदशील क्षेत्रों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।