{"_id":"6144507a8ebc3e1444156bc3","slug":"up-a-horrific-road-accident-in-kanpur-a-woman-in-a-van-dies-seven-injured-due-to-a-collision-with-a-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से वैन सवार महिला की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से वैन सवार महिला की मौत, सात घायल
Fri, 17 Sep 2021 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर के बिधनू में गुरुवार देररात तेजीपुरवा रमईपुर के पास प्रसूता को अस्पताल ले जा रही वैन तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पलट गई। जिसमे प्रसूता समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
खाड़ेपुर नौबस्ता निवासी मिथुन प्रसव पीड़ा होने पर 24 वर्षीय पत्नी मंजू को परिजनों समेत वैन से बिधनू सीएचसी जा रहे थे। तेजीपुरवा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वैन में टक्कर मार दी। बारिश के चलते वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसमें दबकर प्रसूता मंजू पति मिथुन, सास विमल, ससुर बाबूराम और परिजन सुनील, प्रमोद, शिवम और लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रसूता मंजू समेत सभी घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हैलट में इलाज के दौरान 58 वर्षीय लक्ष्मी की मौत हो गयी। बिधनू थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।