{"_id":"6001b042b26a461e385162f5","slug":"up-600-people-including-doctors-paramedical-staff-to-vaccinate-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में आज डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित 600 लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में आज डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित 600 लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी
Fri, 15 Jan 2021 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को शहर में 600 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। छह केंद्रों में वैक्सीनेशन सुबह 9 बजे शुरू होगा। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
किसी विशेष स्थित से निपटने के लिए विशेष सेंटर बनाए गए हैं। अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
नगर में छह सेंटरों हैलट, उर्सला, डफरिन, कांशीराम अस्पताल, सरसौल और बिधनू सीएचसी में वैक्सीन लगाई जाएगी। हर केंद्र में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शुक्रवार को अधिकारियों ने इन सेंटर्स का जायजा लिया। कोल्ड चेन भी देखी गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा के अनुसार नगर में कोरोना वैक्सीन के 22700 डोज हैं। इन्हीं में शनिवार को 600 डोज लगाए जाएंगे। हर सेंटर में 10 प्रतिशत अतिरिक्त डोज की व्यवस्था की गई है, ताकि वैक्सीनेशन में कोई दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी ने किया अलर्ट
शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने को एईएफआई सेंटर बनाए गए हैं।

3392 रेलवे कर्मियों को 25 तक लगेगी वैक्सीन
कानपुर में कार्यरत 3392 रेलवे कर्मचारियों को दूसरे चरण में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इन फ्रंट लाइन कर्मचारियों को 25 जनवरी तक वैक्सीन लगवानी है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिसे 25 जनवरी तक भेजना है।
रेलवे अफसरों ने बताया कि फ्रंट लाइन स्टाफ के तहत प्वाइंट्स मैन, स्टेशन मास्टर, गार्ड, चालक, चेकिंग स्टाफ के अलावा परिचालन और सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कानपुर में 3400 कर्मचारी शामिल हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद बोर्ड को भेज दी जाएगी। प्रदेश सरकार से समन्वय बनाने के बाद फ्रंट लाइन रेल स्टाफ को कोरोना वैक्सीन दूसरे चरण में लगवाई जाएगी।