फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: 36 lakh worth of codeine-containing cough syrup sold to 47 firms from Kanpur

UP: कानपुर से 47 फर्मों को बेची गई 36 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप, आरोपी विनोद की 9.50 करोड़ की पांच संपत्ति फ्रीज

Thu, 26 Feb 2026 08:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Feb 2026 08:22 PM IST
सार

कोडीनयुक्त कफ सिरप व अन्य नशीली दवाएं दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में सप्लाई हुई। फर्म व मेडिकल स्टोर के सत्यापन के लिए 50 टीमें लगाई गईं।

विज्ञापन
UP: 36 lakh worth of codeine-containing cough syrup sold to 47 firms from Kanpur
विनोद अग्रवाल की संपत्ति फ्रीज की गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर से दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड की 47 फर्मों को लगभग 36 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाएं बेची गई हैं। यह जानकारी पुलिस और एसआईटी की टीम की जांच सामने आई है। वहां की फर्म और मेडिकल स्टोर का अब तक मिले ई-वे बिल व अन्य दस्तावेजों से सत्यापन कराया जाएगा। इस कार्य के लिए 50 पुलिसकर्मी की टीम लगाई गई है। गुरुवार को तीन टीमें मध्य प्रदेश, दिल्ली और बिहार के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


कलक्टरगंज पुलिस ने अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल को कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके प्रतिष्ठान से कई दवाएं और कोडीनयुक्त सिरप भी बरामद हुआ था। कार्रवाई के बाद शहर के कुछ अन्य दवा कारोबारियाें के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई। उनकी तलाश अब तक जारी है। विनोद अग्रवाल के खिलाफ वाराणसी और अन्य जनपदों में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक हुई जांच में सामने आया है कि विनोद अग्रवाल और उसका बेटा शिवम अग्रवाल दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की आठ कंपनियों से कोडीनयुक्त कफ सिरम मंगवाया करते थे। शहर से लगभग 36 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप 47 फर्म को बेचा गया है। यह फर्म फर्जी थी या सही इसकी जांच कराई जा रही है। दवाओं और कफ सिरप की बोतलों का मिलान कराया जाएगा। इस कार्य के लिए 50 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP: 36 lakh worth of codeine-containing cough syrup sold to 47 firms from Kanpur
विनोद अग्रवाल की संपत्ति फ्रीज की गई - फोटो : अमर उजाला
बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश की फर्म ज्यादा
डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शहर से बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों को कोडीनयुक्त कफ सिरप दिए गए हैं। सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की फर्म का नाम सामने आया है। श्रावस्ती, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, गोंडा समेत अन्य जिलों में भी भेजे गए हैं।

 

UP: 36 lakh worth of codeine-containing cough syrup sold to 47 firms from Kanpur
विनोद अग्रवाल की संपत्ति फ्रीज की गई - फोटो : अमर उजाला
विनोद अग्रवाल की 9.50 करोड़ की पांच संपत्ति फ्रीज
पुलिस ने विनोद अग्रवाल की एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत शहर के अलग अलग हिस्सों की पांच संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। यह कार्रवाई एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कमलापति यादव और अन्य टीम ने किया। इसकी अनुमानित राशि लगभग 9.50 करोड़ रुपये है। यह संपत्तियां सिविल लाइंस के गोपाल विहार, बिरहाना रोड, दहेली सुजानपुर के रामपुरम, जाजमऊ के एमराल्ड गुलिस्तान फेस दो में हैं। इन्हीं संपत्तियों को कुछ दिन पहले वाराणसी कमिश्नरी के सारनाथ थाने की पुलिस ने फ्रीज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed